back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीएसआरटीसी बस में यात्रा के लिए मुर्गे का लिया गया 30 रुपये का किराया

हैदराबाद, 9 फरवरी (आईएएनएस)। सरकारी स्वामित्व वाली तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की एक बस में यात्रा करने के लिए एक मुर्गे का 30 रुपये का किराया वसूला गया। तेलंगाना के करीमनगर जिले में मंगलवार को अजीबोगरीब घटना घटी जब टीएसआरटीसी बस कंडक्टर ने मुर्गा ले जा रहे एक यात्री को देखकर टिकट जारी कर दिया। बस कंडक्टर जी. तिरुपति ने पेद्दापल्ली से करीमनगर की यात्रा के आधे रास्ते में सुल्तानाबाद में टिकट जारी किया, जब उन्होंने देखा कि एक यात्री एक कपड़े में लिपटे मुर्गे को छिपा रहा था। उन्होंने यात्री मोहम्मद अली को 30 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा, यह कहते हुए कि आरटीसी बसों में सभी जीवित चीजों का शुल्क लिया जाता है। अली ने शुरू में विरोध किया लेकिन वह मान गया, क्योंकि कंडक्टर ने जोर देकर कहा कि उसे मुर्गा ले जाने के लिए शुल्क देना होगा। कंडक्टर और यात्री के बीच बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद टीएसआरटीसी के अधिकारियों ने इस घटना पर ध्यान दिया है। टीएसआरटीसी गोदावरीखानी डिपो मैनेजर वी. वेंकटेशम ने कहा कि कंडक्टर को यात्री को मुर्गे के साथ नीचे उतरने के लिए कहना चाहिए था, क्योंकि टीएसआरटीसी नियमों के अनुसार जानवरों को बसों में ले जाने की अनुमति नहीं है। वेंकटेशम ने कहा कि कंडक्टर ने मुर्गे पर ध्यान नहीं दिया होगा, क्योंकि यात्री उसे एक कपड़े के नीचे छिपा रखा था। अधिकारी ने कहा कि कंडक्टर से लापरवाही और नियमों के उल्लंघन के लिए यात्री से मुर्गा ले जाने का शुल्क वसूलने के लिए स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵