back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रोमानिया ने कोरोना के खिलाफ लगे सभी प्रतिबंध हटाए

बुखारेस्ट, 10 मार्च (आईएएनएस)। रोमानिया ने बुधवार को लगभग सभी कोरोनावायरस प्रतिबंधों को हटा लिया है। अब देश में आने पर डिजिटल कोरोना सर्टिफिकेट या निगेटिव रिपोर्ट दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी। अधिकारियों ने अलर्ट की स्थिति का विस्तार नहीं करने का भी फैसला किया, जिसे पहली बार मई 2020 में लागू किया गया था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के प्रवक्ता डैन कारबुनारू ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि रोमानिया में प्रवेश करने वाले यात्रियों को अभी भी पैसेंजर लोकेशन फॉर्म (पीएलएफ) को पूरा करना होगा। इस बीच, प्रधानमंत्री निकोले सिउका ने चेतावनी दी कि वायरस अभी तक समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्वास्थ्य सिफारिशों का पालन करना जारी रखने का आह्वान किया। स्वास्थ्य मंत्री अलेक्जेंड्रू रफीला के अनुसार, लोगों को भीड़-भाड़ वाले खुले स्थानों और सार्वजनिक परिवहन पर सुरक्षात्मक फेस मास्क पहनना जारी रखना चाहिए। देश के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना के 4,176 नए मामले सामने आए और 62 लोगों की मौत हुई हैं। वर्तमान में, रोमानिया में कोरोना के 4,340 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें से 633 गहन देखभाल ईकाईयों में भर्ती हैं। रोमानिया की आबादी 1.9 करोड़ हैं। अभी तक कोरोना के 2,781,086 मामले सामने आ चुके हैं और 64,156 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵