back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्पाइस जेट और क्रेडिट सुईस के बीच समझौता

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। निजी क्षेत्र की किफायती विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने गुरुवार को कहा कि उसने क्रेडिट सुईस के साथ समझौता कर लिया है। स्पाइस जेट पर वित्तीय कंपनी क्रेडिट सुईस का 24 मिलियन डॉलर बकाया है। स्पाइस जेट ने कहा कि समझौते की शर्तो को लेकर दस्तावेज बनाने की प्रक्रिया जारी है। इस प्रक्रिया के तहत स्पाइस जेट एक निश्चित अवधि में क्रेडिट सुईस को बकाया राशि का भुगतान करेगी। विमानन कंपनी ने बयान में कहा कि इससे पहले उसने द हैवीलैंड एयरक्राफ्ट, बोइंग, सीडीबी एविएशन और एवोलन के साथ भी सफलतापूर्वक समझौता किया है। कंपनी ने बताया कि उसने क्रेडिट सुईस मामले में मद्रास हाईकोर्ट के निर्देश पर पांच लाख डॉलर की रकम जमा कर दी है। यह मामला 2011 का है। स्पाइस जेट ने तब एक स्विस कंपनी को अपने विमान और इंजन के रखरखाव का ठेका दिया था, लेकिन उसके इस कंपनी को तय राशि का भुगतान नहीं किया। इसके बाद स्विस कंपनी ने क्रेडिट सुईस को स्पाइस जेट से बकाया राशि लेने का अधिकार दे दिया। क्रेडिट सुईस ने स्पाइस जेट के बकाया न चुकाने पर मद्रास हाईकोर्ट की शरण ली, जहां फैसला क्रेडिट सुईस के पक्ष में ही सुनाया गया। स्पाइस जेट ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने 22 जनवरी को मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी। –आईएएनएस एकेएस/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵