back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कपिल शर्मा शो छोड़ने की खबरों पर कीकू शारदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने कई प्रोजेक्ट छोड़ दिए…

कॉमेडियन कीकू शारदा, जो सालों से कपिल शर्मा के साथ काम कर रहे हैं, अपने फैंस के बीच हमेशा से पसंदीदा रहे हैं। हाल ही में उनके शो छोड़ने की खबरें सामने आईं, जिसके बाद उन्‍होंने इसका जवाब दिया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कॉमेडियन कीकू शारदा के शो छोड़ने की खबरों के बीच उन्होंने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। हाल ही में ‘राइज एंड फॉल’ शो से उनका सफर खत्म होने के बाद ऐसी अफवाहें थीं कि वे ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ को भी अलविदा कह सकते हैं। इन खबरों से उनके फैन्स काफी चिंतित थे। अब कीकू शारदा ने इन अफवाहों पर खुलकर जवाब दिया है।

कीकू शारदा ने दिया ये जवाब

‘राइज एंड फॉल’ से बाहर आने के बाद कॉमेडियन कीकू शारदा ने कपिल शर्मा शो छोड़ने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि शो की शूटिंग जल्द शुरू होगी, हालांकि टेलीकास्ट की तारीख अभी तय नहीं है, लेकिन नवंबर में इसके ऑन-एयर होने की उम्मीद है। कीकू ने कहा कि वे कभी कपिल शर्मा और टीम को नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि उनके साथ काम करना बेहद मजेदार है। 

उन्होंने बताया, “लोग बहुत परेशान थे, जबकि मैं पहले ही शो के लिए लॉक था। मुझे नहीं पता ये खबर कैसे फैली कि मैं शो छोड़ रहा हूं। मैं कपिल के साथ 13 साल से हूं और इस शो को बहुत प्यार करता हूं। मैंने कई प्रोजेक्ट छोड़ दिए, लेकिन कपिल शर्मा शो को नहीं छोड़ सकता।” उन्होंने आगे कहा कि “मुझे ये शो बहुत पसंद है। जब आप स्टेज पर जाते हैं, जोक्स सुनाते हैं, दर्शकों और सेलिब्रिटीज के साथ खुलकर बात करते हैं, वो जो हंसी और एनर्जी होती है, वो नशे जैसी है। इसे छोड़ना नामुमकिन है।”

‘राइज एंड फॉल’ पर बोले कीकू शारदा 

‘राइज एंड फॉल’ से अपने अनुभव को साझा करते हुए कीकू शारदा ने कहा कि यह सफर उनके लिए बेहद यादगार रहा। उन्होंने बताया कि “मुझे वाकई में बहुत मजा आया। यह यात्रा थका देने वाली जरूर थी, लेकिन उतनी ही रोमांचक और सीख से भरी भी। यह आसान सफर नहीं था, मगर इसने मुझे लोगों के सोचने के तरीके को समझने का मौका दिया।”

कीकू के इस बयान से उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है। वे लंबे समय से अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और कपिल शर्मा के साथ बेहतरीन तालमेल के लिए जाने जाते हैं। टीवी इंडस्ट्री में 13 साल से लगातार सक्रिय कीकू का कहना है कि कपिल शर्मा शो सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनके मनोरंजन के प्रति जुनून का प्रतीक है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...