back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर योगी सरकार सख्त, पकड़े जाने पर लगेगी रासुका

यूपी बोर्ड की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हो रही है। लखनऊ से लेकर जिला तक दो स्तरों पर निगरानी की व्यवस्था की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि एक कंट्रोल रूम लखनऊ से काम करेगा।

बलिया, एजेंसी। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल को लेकर सरकार काफी सख्त है। परीक्षा की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। तकनीक के सहारे ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। परीक्षा व्यवस्था में लगे प्रमुख लोगों के नम्बर सर्विलांस पर रहेंगे। नकल करने व कराने वालों पर रासुका भी लगाया जाएगा।

दो स्तर से होगी निगरानी   

16 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन की तैयारी जोरों पर है। बल्कि यूं कहें कि इस बार कुछ अधिक ही सतर्कता है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी पूरी तरह से तकनीक के हवाले रहेगी। लखनऊ से लेकर जिला तक दो स्तरों पर निगरानी की व्यवस्था की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने बोर्ड परीक्षा को लेकर बताया कि एक कंट्रोल रूम लखनऊ से काम करेगा। जहां हर परीक्षा केन्द्र की निगरानी के लिए दो लोगों को लगाया गया है। जबकि जिला मुख्यालय पर भी पच्चीस लोगों की टीम पूरी परीक्षा व्यवस्था पर निगाह रखेगी। इस टीम का नेतृत्व उप जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी व एक जीआईसी प्रिंसिपल करेंगे। प्रश्न पत्रों का वितरण भी खासी कड़ी सुरक्षा में होगा। एक एसडीएम और जीआईसी प्रिंसिपल हर परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र भिजवाएंगे। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा की सुचिता को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के नम्बर सर्विलांस पर रहेंगे।

नकल में शामिल पाए जाने पर लगोगी रासुका

हर परीक्षा केन्द्र और दो स्ट्रांग रूम बनाये जाएंगे। स्ट्रांग रूम समेत सभी कमरे सीसीटीवी की निगहबानी में रहेंगे। जैसे ही कोई गड़बड़ी मिलेगी। त्वरित कार्रवाई होगी। जिसके लिए पुलिस के साथ भी समन्वय बनाया गया है। इस बार परीक्षा में नकल में शामिल पाए जाने पर केन्द्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, परीक्षार्थी या फिर कोई बाहरी व्यक्ति हो, किसी के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। नकल में शामिल पाए जाने पर जेल भेजा जाएगा और रासुका जैसी कड़ी कार्रवाई भी होगी।

168 केन्द्रों पर होगी परीक्षा

रमेश सिंहने बताया कि परीक्षा में उत्तर पुस्तिका पर ओएमआर के साथ क्यूआर कोड होगा। जिससे कापियां बदली नहींजा सकतीं।168 केन्द्रों पर होगी परीक्षापिछले साल 211 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। जबकि इस बार 43 कम कर 168 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। प्रशासन इसे अपने लिए सहूलियत मान रहा है। इन परीक्षा केंद्रों पर पर हाईस्कूल के 77,023 संस्थागत और 284 व्यक्तिगत परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

सारे पाकिस्तानी जा रहे हैं वापस, ये 6 पाकिस्तानी नहीं लौटेंगे, SC ने आदेश देकर की मनाही, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के एक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उसने खुद को और अपने परिवार के सदस्यों को...
spot_img

Latest Stories

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵