back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सभापति वेंकैया नायडू पर विपक्ष के हंगामे के बीच विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के 12 निलंबित सांसदों के अनुरोध को ठुकरा दिया। उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, जो सभापीठ में थे, उन्होंने कहा, सभापति पहले ही सुझाव दे चुके हैं कि सदन और विपक्ष के नेता को बैठकर सौहार्दपूर्ण समाधान निकालना चाहिए। इस मुद्दे को लेकर संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भी गतिरोध जारी रहा। इससे पहले विपक्ष द्वारा सांसदों के निलंबन के विरोध में नारेबाजी करने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। नायडू ने कहा कि निलंबित सांसदों को मानसून सत्र के आखिरी दिन 11 अगस्त को अपने निंदनीय आचरण के लिए खेद नहीं है और सरकार उनके द्वारा माफी मांगने पर जोर दे रही है। विपक्षी सदस्यों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को उपसभापति द्वारा विपक्ष की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही स्थगित करने के बाद कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई थी। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा था, हमारी एक लोकतांत्रिक सरकार है और हमारे नेता भी बहुत लोकतांत्रिक हैं इसलिए हम विपक्ष के बिना सदन नहीं चलाना चाहते हैं। उन्होंने एक दिन के लिए इसका बहिष्कार किया है इसलिए उन्हें कल वापस आने दें और हम विधेयकों को उठा सकते हैं। सरकार रचनात्मक आलोचना के लिए तैयार है। –आईएएनएस एसकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵