back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: बड़े शहरों में अब घर का सपना होगा साकार! 11 जिलों में आवासीय योजना का मिलेगा लाभ; देखें पूरा प्लान

UP News: प्रदेश के 11 शहरों में उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही आवासीय योजना लाएगी, इसके तहत यहां गरीब और निम्म मध्य आय वर्ग के लोगों के लिए 20 फीसद अनिवार्य रूप से आवास बनाए जाएंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। UP News: उत्तर प्रदेश में अपने घर का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के योगी सरकार ने बड़े शहरों में गरीबों की घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़ा एलान किया है। जिसके तहत प्रदेश के 11 शहरों में उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही आवासीय योजना लाएगी, इसके तहत यहां गरीब और निम्म मध्य आय वर्ग के लोगों के लिए 20 फीसद अनिवार्य रूप से आवास बनाए जाएंगे। इस योजना के लिए सरकार अर्बन सीलिंग में फंसी जमीनों का विकास प्राधिकरणों को वितरण करेगी।

इन जिलों के लोगों को मिलेगा फायदा

यूपी सरकार राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, वाराणसी, बरेली, अलीगढ़, मुरादाबाद, गोरखपुर, आगरा, मेरठ, सहारनपुर, और प्रयागराज में जल्द ही अर्बन सीलिंग में फंसी करीब 1137.26 हेक्टेयर जमीन विकास प्राधिकरण को मुहैया कराएगी। 11 शहरों में अर्बन सीलिंग की बहुत सारी जमीने फंसी हुई है। इनमें से काफी जमीने ऐसी हैं जिन पर अवैध तरीके से कब्जा हुआ है या फिर कई जमीनों पर न्यायालय में केस चल रहा है। ऐसे में जल्द से जल्द इन को खाली कराया जाएगा, जिससे यहां पर आवासीय योजना का काम आगे बढ़ सके। 

क्या है अर्बन सीलिंग

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा लागू नगर भूमि अधिनियम 1976 से यूपी में भी लागू है। इसके अनुसार बड़े शहरों में अधिनियम के प्रावधानों के अधीन निर्धारित सीमा से अधिक खाली भूमि धारकों से लेकर उसे गरीबों को घर के लिए उपलब्ध करवाना है। यह नियम उत्तर प्रदेश के 11 शहरों में लागू है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

आज रात 12 बजे से UP में बदल जाएंगे ये नियम: आम आदमी, छात्रों और किसानों पर पड़ेगा सीधा असर, किसानों को MSP पर...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत हो रही है। इसके साथ ही प्रदेश में...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵