back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नल कनेक्शन देने में यूपी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल को भी पीछे छोड़ा

योगी आदित्यनाथ सरकार ने नल कनेक्शन देने के मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल को भी पीछे छोड़ दिया है।सर्वाधिक नल कनेक्शन देने की संख्या में उप्र देश में चौथे नंबर पर पहुंच गया है।

लखनऊ,एजेंसी। योगी आदित्यनाथ सरकार ने नल कनेक्शन देने के मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल को भी पीछे छोड़ दिया है। योगी के नेतृत्व में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए उप्र ने 81 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचाया है। सर्वाधिक नल कनेक्शन देने की संख्या में उप्र देश में चौथे नंबर पर पहुंच गया है। जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना से करीब पांच करोड़ से अधिक लोगों को घर-घर नल से शुद्ध पेयजल का लाभ मिलने लगा है।

ग्रामीण परिवारों तक पहुंचा दिए गए कनेक्शन

योगी सरकार ने तेज रफ्तार पकड़ते हुए जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना को ग्रामीणों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। आंकड़ों के मुताबिक यूपी में मंगलवार तक 81 लाख 87 हजार 394 ग्रामीण परिवारों तक टेप कनेक्शन पहुंचा दिये गए हैं। योजना से चार करोड़ 91 लाख 24 हजार 364 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना से यूपी के 31.1 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक ‘हर घर जल’ पहुंचाने का सपना पूरा हो चुका है, जबकि झारखंड में 30.95 और पश्चिम बंगाल में 30.56 ग्रामीण परिवारों तक ही टेप वाटर सप्लाई पहुंची है। यूपी में जहां प्रत्येक दिन 30 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन दिये जा रहे हैं, वहीं झारखंड में यह आंकड़ा प्रतिदिन 2,500 और पश्चिम बंगाल में प्रतिदिन 7 हजार ग्रामीण परिवारों तक ही सीमित है। यूपी से कम आबादी वाले राज्य होने के बावजूद पश्चिम बंगाल और झारखंड कुल नल कनेक्शन देने में भी पीछे छूट गये हैं। 21 फरवरी के आंकड़ों के मुताबिक देश में बिहार एक करोड़ 59 लाख 575, महाराष्ट्र 1,07,34,14 और गुजरात 91 लाख 18 हजार 449 राज्य ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन देने में यूपी से आगे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵