back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: ‘पति को खाट से बांधकर किए पांच टुकड़े, फिर नाले में फेंका’, पुलिस की पूछताछ में ऐसे हुआ खुलासा

UP News: मामला यूपी के पीलीभीत का है। मृतक की पहचान राम पाल के तौर पर हुई है और मृतक की उम्र 55 साल बताई गई है। राम पाल की पत्नी का नाम दुलारो देवी है, जो कुछ समय से पति के दोस्त के साथ रह रही थी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश में अपने ही पति की हत्या के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला पर आरोप है कि उसने पति की हत्या कर उसके शरीर के पांच टुकड़े कर दिए। बेटे ने जब पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने जांच शुरू की और महिला से पूछताछ की। महिला ने पूछताछ में अपना अपराध कबूला और बताया कि उसने कैसे अपने पति की हत्या की।

यह मामला यूपी के पीलीभीत का है। मृतक की पहचान राम पाल के तौर पर हुई है और मृतक की उम्र 55 साल बताई गई है। बता दें कि सबसे पहले राम पाल के बेटे सोन पाल ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। बात दें कि सोन पाल अपने मां-बाप से अलग अपनी बीवी और बच्चों के साथ रहता है।

महिला ने कबूला जुर्म

राम पाल की पत्नी का नाम दुलारो देवी है, जो कुछ समय से पति के दोस्त के साथ रह रही थी। जब उनका बेटा घर वापस आया तो उसने पिता के बारे में मां से पूछा। इस पर दुलारो देवी ने उसे बताया कि वह लापता हो गए हैं। इसके बाद सोनपाल ने पिता की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने दुलारी देवी को कस्टडी में लेकर पूछताछ की। दुलारी ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकर किया कि उसने ही अपने पति को मारा है। उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने पति को खाट से बांधकर उसके 5 टुकड़े कर दिए थे।

नाले से मिले लाश के टुकड़े

महिला ने बताया कि बीते रविवार की रात उसने पति रामपाल की हत्या की और फिर लाश को नाले में फेंक दिया। तैराकों की मदद से पुलिस ने रामपाल की बॉडी के टुकड़े नाले से बरामद किए हैं। बता दें कि नाले से मृतक की खून से लथपथ कपड़े और चटाई भी मिली है। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने जा...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...