back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंत्री विश्वास सारंग ने अपने पिताजी की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए पैतृक गांव में मनाई नर्मदा जयंती

घाट पिपरिया में खेल मैदान बनाने की घोषणा की भोपाल, 19 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा व भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अपने पिता स्व. कैलाश नारायण सारंग की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को रायसेन जिले के बरेली तहसील में नर्मदा तट पर बसे अपने पैतृक गाँव पिपरिया घाट पर नर्मदा जयंती के मौके पर माँ नर्मदा की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। स्व. कैलाश नारायण सारंग की स्मृति में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने घाट पिपरिया में खेल मैदान बनाने की घोषणा भी की और नर्मदांचल क्षेत्र के हर घर में गो-पालन करने पर भी जोर दिया। ज्ञात हो कि स्व. कैलाश नारायण सारंग ग्राम घाट पिपरिया में प्रतिवर्ष नर्मदा जयंती बड़े धूमधाम और विधि विधान से मानते थे। उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए विश्वास कैलाश सारंग ने नर्मदा जयंती पर आयोजित चुनरी यात्रा में सम्मिलित हुए और हजारों ग्रामीणों के साथ माँ नर्मदा को चुनरी चढाई। उन्होंने विधि-विधान से माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना कर दीपदान किया। घाट पिपरिया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कन्या पूजन और कन्या भोज रखा गया था। मंत्री सारंग ने घाट पिपरिया में उनके पिताजी की स्मृति में आयोजित रामकथा के कार्यक्रम में भाग लेकर रामकथा का श्रवण किया। उन्होंने घाट पिपरिया में ही स्व. कैलाश नारायण सारंग की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कारों का वितरण भी किया। विश्वास कैलाश सारंग ने घाट पिपरिया में खेल मैदान बनवाने की घोषणा की तथा नर्मदांचल क्षेत्र के हर घर में गो-पालन हो उसके लिए ग्रामीणों को हर सम्भव मदद करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने नर्मदा परिक्रमावासियों को जो सदाव्रत चलाया था वह आगे भी चलता रहेगा तथा उनके द्वारा प्रतिवर्ष जो भी धार्मिक व सामाजिक आयोजन कराये जाते थे वे भी होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसके आलावा उनकी स्मृति में हर वर्ष दो बड़े कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा। इस अवसर भोपाल, बरेली व नर्मदांचल के हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा जयंती के कार्यक्रम में और स्व. कैलाश नारायण सारंग की स्मृति में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लिया। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵