back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसानों को मुआवजे की राहुल गांधी की मांग – अकाली दल और भाजपा ने साधा राहुल पर निशाना

नई दिल्ली, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। राहुल द्वारा मरे किसानों की सूची लोक सभा में रखने और केंद्र सरकार द्वारा उन्हें मुआवजे देने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस किसानों के साथ राजनीति कर रही है। हरसिमरत बोलीं, इन किसानों की मौत के लिए भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस भी दोषी है। आईएएनएस से बात करते हुए हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि हाथी के दांत दिखाने और खाने के अलग-अलग होते हैं, तो राहुल कम से कम किसानों के साथ इस तरह की राजनीति न करें, क्योंकि किसानों की मौत के लिए भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस और राहुल गांधी भी कम जिम्मेदार नहीं है। अकाली दल सांसद ने पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और वर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पंजाब में कुछ और कहती है और दिल्ली में कुछ और। वहीं आईएएनएस से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के अम्बाला से भाजपा के लोक सभा सांसद रतन लाल कटारिया ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनकी लिस्ट को झूठ का पुलिंदा करार दे दिया। कटारिया ने राहुल पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि राहुल गांधी सदन में कितना आते हैं, कितना सदन की कार्यवाही में भाग लेते हैं, ये भी सारा देश देख रहा है। दरअसल, मंगलवार को राहुल गांधी ने लोक सभा के पटल पर 500 किसानों की एक सूची रखते हुए यह दावा किया था कि ये किसान आंदोलन के दौरान मरे हैं और केंद्र सरकार को इन्हें मुआवजा देना चाहिए। –आईएएनएस एसटीपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵