back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मामले पर फैसला सुरक्षित, सर्वे पर रोक बरकरार; 3 अगस्त को आएगा जजमेंट

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मामले में न्यायालय 3 अगस्त को अपना फैसला सुनाएगा। उच्च न्यायालय ने फैसला आने तक सर्वे पर रोक लगा दी है, अब 3 अगस्त तक अंतरिम रोक जारी रहेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Gyanvapi Mosque Case: ज्ञानवापी मामले में इलाहबाद उच्च न्यायालय में आज यानी 27 जुलाई को हुई सुनवाई पूरी हो गई है, कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है। इस मामले में न्यायालय 3 अगस्त को अपना फैसला सुनाएगा। उच्च न्यायालय ने फैसला आने तक सर्वे पर रोक लगा दी है, अब 3 अगस्त तक अंतरिम रोक जारी रहेगी।

मुस्लिम पक्ष ने की है अपील

ज्ञानवापी मस्जिद का प्रबंधन करने वाली अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी ने एएसआई सर्वे के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील की है। बता दें कि इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय ने ज्ञानवापी समिति की उस याचिका को बहाल किया, जिसमें उसने मस्जिद परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के काम पर रोक लगाई थी। बता दें कि वाराणसी जिला न्यायालय ने 21 जुलाई को ज्ञानवापी मस्जिद के वैज्ञानिक सर्वेक्षण का आदेश दिया था, जिसमें अदालत ने कहा था कि विवादित हिस्से को छोड़कर पूरे परिसर का सर्वे किया जाए।

हिंदू पक्ष के वकील का बयान

हाईकोर्ट के फैसले के बाद हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने बताया कि तीन अगस्त तक फैसला रिजर्व है। तब तक सर्वे पर स्टे जारी रहेगा और ASI ने कहा है कि इमारत को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। विष्णु जैन ने आगे कहा कि मुहम्मद गजनवी से लेकर कई बार भारत के मंदिरों को तोडा गया। उन्होंने कहा ज्ञानवापी भी पहले मंदिर ही था और आजादी के बाद सभी को पूजा अधिकार मिला। ज्ञानवापी भवन पुराना हिंदू मंदिर है।

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का यूटर्न! पहले कहा गिरफ्तारी के लिए तैयार, अब हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इलाहाबाद...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...