back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather Today: मौसम ने ली करवट, दिल्ली-NCR में हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना; इन राज्यों में भी बारिश के आसार

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आया है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। weather update today delhi-ncr: देश के कुछ राज्यों में मौसम बदल गया है। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। इन राज्यों में लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिली है, तो वहीं कई हिस्सों में अभी भी भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। हीटवेव से कई लोगों की जान जा चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार 21 जून को बारिश होने की संभावना है।

गर्मी से मिलेगी राहत

राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आया है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के आसार है। उत्तर प्रदेश में भी लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलने के बाद बीते दिन से थोड़ी राहत मिली है। यूपी में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और हवा चलने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।  मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक हल्की धूप निकलने के आसार है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी। वहीं, 24 जून से फिर बारिश होने की संभावना है।

इन हिस्सों में होगी बारिश

राजस्थान के भरतपुर, करौली, धौलपुर जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि बुधवार 21 जून से तेज बारिश भी हो सकती है। बिहार, महाराष्ट्र, उप.हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है। इसके अलावा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, केरल और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Weather Alert: पश्चिमी यूपी में बारिश-गरज का वार, लखनऊ-प्रयागराज में खिलेगी सुनहरी धूप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में आज मौसम दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है। India Meteorological Department (IMD) के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵