back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather Update: जल्द थमेगा बारिश का दौर, अक्टूबर के पहले सप्ताह में पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई के संकेत

Rajasthan Weather News: राजस्थान में मानसून विदाई की ओर बढ़ रहा है। दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में मानसून अब कुछ दिनों का मेहमान है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानसून की विदाई के संकेत मिल रहें है।

जयपुर, हि.स.। राजस्थान में मानसून अब लगभग विदाई की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश के पूर्वी इलाकों में सक्रिय दक्षिण पश्चिमी मानसून अब कुछ दिनों का मेहमान है। मौसम विभाग ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई के संकेत दिए हैं। पश्चिमी भागों से मानसून लगभग विदा हो चुका है लेकिन पूर्वी भागों में कम वायुदाब का क्षेत्र सक्रिय रहने के कारण मानसूनी गतिविधियां अभी सक्रिय हैं। राज्य में अभी भी बारिश का दौर लगातार जारी है और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में कल देर रात कुछ जगह हल्की बारिश भी हुई।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया बड़ा मौसमी तंत्र

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक नया बड़ा मौसमी तंत्र बन रहा है। यहां एक साइक्लोन सर्कुलेशन बनेगा, जो आगे चलकर लो-प्रेशर और वेल मार्क लो-प्रेशर सिस्टम में तब्दील हो सकता है, लेकिन इस सिस्टम का राजस्थान तक असर दिखने की संभावना बहुत कम है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से ये सिस्टम पश्चिमी बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकता है। मानसून की विदाई के बाद अब सरहदी जिले बाड़मेर, जैसलमेर में गर्मी दोबारा बढ़ने लगी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इन क्षेत्रों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से यहां अब एंटी साइक्लोन सिस्टम बन गया है। मौसम विशेषज्ञों ने यहां आने वाले दिनों में पारा एक से दाे डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना जताई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Weather Alert: पश्चिमी यूपी में बारिश-गरज का वार, लखनऊ-प्रयागराज में खिलेगी सुनहरी धूप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में आज मौसम दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है। India Meteorological Department (IMD) के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵