back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाए (लीड-1)

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। देश और दुनिया में रंगों का त्योहार होली पूरे उमंग और जोशों-खरोश के साथ मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह त्योहार मना रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों को रंगों के इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगल की कामना की है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा , होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का पर्व होली, सामुदायिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है। यह वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आता है। राष्ट्रपति ने सभी के मंगल की कामना करते हुए आगे कहा, मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी के जीवन में खुशियों की कामना करते हुए होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों को होली के पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, होली के रंग आप सभी के जीवन में प्रसन्नता एवं समृद्धि लाए। इस कामना के साथ समस्त देशवासियों को रंगों के महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। गृह मंत्री अमित शाह ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंग, उमंग व हर्षोल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और नई ऊर्जा का संचार करे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी को होली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा , होली पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। हर्ष, उल्लास और सौहार्द का प्रतीक यह उत्सव आपके जीवन में नए उमंग और उत्साह का संचार करे। –आईएएनएस एसटीपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵