back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

164 वें शहादत दिवस पर याद किए गए वीर क्रांतिकारी मंगल पांडेय

बेगूसराय, 08 अप्रैल (हि.स.)।भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडेय को उनके 164 वें शहादत दिवस पर गुरुवार को उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस मौके पर विभिन्न संघ-संगठनों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सुखदेव सिंह समन्वय समिति द्वारा सर्वोदय नगर स्थित सुखदेव सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मंगल पांडेय 19 जुलाई 1827 को उत्तर प्रदेश के बलिया में पैदा हुए और आज ही के दिन 1857 में उन्हें फांसी दी गई थी। वीर भगत सिंह, खुदीराम बोस, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, बटुकेश्वर दत्त एवं वीर कुंवर सिंह समेत हजारों सपूतों ने देश की आजादी में अपनी कुर्बानी दी। लेकिन, मंगल पांडेय की शहादत इन सबसे ऊपर और अलग थी। अंग्रेजी फौज में रहते हुए भी मंगल पांडेय ने अंग्रेजों के विरुद्ध क्रांति का बिगुल फूंका था और उसी बिगुल से हुए शंखनाद ने क्रांति को एक नई दिशा दी। राजद के प्रदेश महासचिव प्रो. अशोक कुमार यादव ने कहा कि मंगल पांडेय भारतीय संग्राम के प्रथम पंक्ति के क्रांतिकारी शख्स थे। उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी। साहित्यकार डॉ. चंद्रशेखर चौरसिया ने कहा कि मंगल पांडेय ने 1857 में पहले जंग का आगाज किया था और अपनी बंदूक से अंग्रेज लेफ्टिनेंट एवं सार्जेंट मेजर को मार गिराया था। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने कार्तिक आर्यन की मूवी में किए जरूरी बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही...
spot_img

Latest Stories

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵