back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रसपा नेता शिवपाल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म

लखनऊ, 30 मार्च (आईएएनएस)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात करने पहुंचे। इस मुलाकात के बाद से सियासी गलियारे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि, शिवपाल सिंह यादव के खेमे ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। शिवपाल की मुलाकातों ने कई अटकलों को जन्म दे दिया है। सबसे ज्यादा चर्चा मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव की तरह उनके ही रास्ते को चुनने को लेकर हो रही है। कहा जा रहा है कि शिवपाल यादव भी कोई कदम उठा सकते हैं। करीब 20 मिनट तक शिवपाल की योगी आदित्यनाथ की मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद शिवपाल ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। शिवपाल यादव ने बुधवार को ही विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। शिवपाल यादव यूपी के जसवंतनगर सीट से विधायक हैं। सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव सहित चार विधायकों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद भी शिवपाल से सवाल किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिलाहाल सदन के सदस्य के रूप में शपथ ले ली है। इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना है। शिवपाल की नाराजगी उस दिन ही सार्वजनिक हो गई थी जिस दिन सपा विधायकों की बैठक बुलाई गई थी। सपा की तरफ से विधायकों की बैठक में शिवपाल को न्योता नहीं दिया गया था। गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष व नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने मंगलवार शाम गठबंधन में शामिल दलों की बैठक बुलाई तो नाराज चल रहे उनके चाचा शिवपाल यादव शामिल नहीं हुए। इससे पहले सपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में भी शिवपाल इसलिए शामिल नहीं हुए थे, क्योंकि उन्हें पार्टी के तरफ से न्योता नहीं दिया गया था, इस बार भतीजे के बुलावे के बावजूद चाचा नहीं आए। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵