back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खेती में सौर ऊर्जा का उपयोग सबसे बेहतर विकल्प: डॉ. अभिजीत

भारत ने कुछ वर्षों में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतर प्रयास किये हैं और प्रयासों के तहत कृषि में सौर पंपों का उपयोग किया जा रहा है।कृषि ही नहीं, बल्कि घरेलू कार्यों में भी ऊर्जा बचत पर काम करना होगा।

खूंटी,एजेंसी। केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय और झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी के तत्वावधान में किसानों और अन्य संबंधित हितधारकों के लिए एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।गुरुवार कों तोरपा के दियांकेल स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कृषि क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम को राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के निदेशक डॉ अभिजीत कर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतर प्रयास किये हैं और उन्हीं प्रयासों के तहत कृषि में सौर पंपों का उपयोग किया जा रहा है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिंचाई के लिए सौर पंपों को बढ़ावा देने की बात करते हुए लगातार काम करते आ रहे हैं। डॉ कर ने कहा कि किसानों की सिचाईं ज़रूरतों को पूरा करने के लिए भारत को इस तकनीक का सर्वाेत्तम उपयोग करना होगा। हमें ऊर्जा बचत पर ध्यान देते हुए कृषि ही नहीं, बल्कि घरेलू कार्यों में भी ऊर्जा बचत पर काम करना होगा।

कृषि ही नहीं, बल्कि घरेलू कार्यों में भी ऊर्जा बचत पर काम करना होगा

कार्यक्रम में केंद्र के प्रभारी डॉ. ज्योतिर्मय घोष ने कहा कि अधिकतर कृषि मशीनें जीवाश्म ईंधन से संचालित होती हैं, जो ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में योगदान करती हैं और बदले में, जलवायु परिवर्तन में तेजी लाती हैं। सौर, पवन, बायोमास, ज्वारीय, भू-तापीय, छोटे पैमाने पर जलविद्युत, जैव ईंधन और तरंग-जनित शक्ति जैसे नवीकरणीय संसाधनों को बढ़ावा देकर इस तरह की पर्यावरणीय क्षति को कम किया जा सकता है। जरेडा रांची के वरिष्ठ कंसल्टेंट प्रभाकर झा ने किसानों को विस्तृत रूप से लाइव वीडियो दिखाकर इसके विषय में बताया। उन्होंने ऊर्जा बचत के लिए किसानों से नए तकनीक अपनाकर खेती करने की बात कही। कार्यक्रम में केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजन चौधरी, ई प्रा कु परमगुरु, आशुतोष प्रभात, राहुल लाखेर समेत 55 कृषक मित्र औरं एफपीओ, एनजीओ के कर्मी उपस्थित थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵