back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुर्तगाल ने रूसी दूतावास के 10 कर्मचारियों को देश से निकाला

लिस्बन, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पुर्तगाल ने राजधानी लिस्बन में रूसी दूतावास के 10 कर्मचारियों को देश से निकालने का फैसला किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुर्तगाल की लूसा न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया कि विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि कर्मचारियों को पर्सना नॉन ग्राटा घोषित किया गया है और उन्हें दो सप्ताह के भीतर देश छोड़ देना होगा। पुर्तगाली सरकार ने मंगलवार दोपहर रूसी राजदूत को अपने फैसले के बारे में सूचित किया। इससे पहले स्पेन ने भी 27 रूसी राजनयिकों और दूतावास के कर्मचारियों को देश से निकालने का फैसला किया है। इटली के विदेश मंत्रालय ने भी मंगलवार को 30 रूसी राजनयिकों को राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित कारणों के चलते देश से निष्कासन की घोषणा की। इसी तरह रोमानिया ने भी 10 रूसी राजनयिकों को निकालने का फैसला किया है। –आईएएनएस एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...