back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: प्रधानमंत्री मोदी आज इंदौर में करेंगे रोड शो, तीन किमी क्षेत्र नो फ्लाई जोन घोषित

Indore: PM नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे यहां मेगा रोड शो करेंगे। प्रशासन ने इसे लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इंदौर, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे यहां मेगा रोड शो करेंगे। प्रशासन ने इसे लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर में तीन किलोमीटर क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में ड्रोन, हॉट एयर बलून आदि प्रतिबंधित रहेंगे। इस संबंध में इंदौर के पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर ने आदेश जारी किया है।

PM देवी अहिल्या की प्रतिमा का करेंगे माल्यार्पण

मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए मतदान समाप्त के 48 घंटे पूर्व यानी 15 नवंबर को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रचार के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री इंदौर आ रहे हैं। वे यहां मेगा रोड शो करेंगे। उनका रोड शो बड़ा गणपति से शुरू होकर राजवाड़ा तक जाएगा। लगभग डेढ़ किमी लंबे इस रोड शो के लिए भगवा कॉरिडोर बनाया जा रहा है। सड़क के दोनों ओर भगवा रंग के कपड़े लगाए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री का इंदौर में बड़ा गणपति पर शाम करीब 5.30 बजे 101 बटुक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अगवानी करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी रोड शो माध्यम से राजवाड़ा पहुंचेंगे और यहां देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसी के साथ यह रोड शो समाप्त हो जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री की सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक व्यवस्था की जा रही है। रोड शो के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।

कैलाश विजयवर्गीय के गढ़ में होगा PM मोदी का आगमन

दरअसल, भाजपा इंदौर क्षेत्र क्रमांक एक, तीन, पांच और राऊ विधानसभा सीट को चुनौती मान रही है, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में इन क्षेत्रों को विशेष रूप से शामिल किया गया है। जानकारी के अनुसार, उनका रोड शो दो हिस्सों में होगा। पहले हिस्से की शुरुआत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक से होगी।

इस सीट से भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय मैदान में हैं। विजयवर्गीय का मुकाबला कांग्रेस के संजय शुक्ला से है। हाल ही में शुक्ला के समर्थन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी रोड शो किया था। अब प्रधानमंत्री मोदी रोड शो के माध्यम से विजयवर्गीय के समर्थन में प्रचार करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...