back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कानूनी पचड़े में फंसे सलमान खान, गुमराह करने वाले पान मसाला विज्ञापन पर कंज्यूमर कोर्ट ने मांगा जवाब

सलमान खान को एक कंज्यूमर कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस एक्‍टरर के 'गुमराह करने वाले' पान मसाला विज्ञापनों को लेकर की गई शिकायत के बाद जारी किया गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कथित तौर पर गुमराह करने वाले पान मसाला विज्ञापनों को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। कोटा की एक कंज्यूमर कोर्ट ने इस मामले में उन्हें नोटिस जारी किया है। सलमान और उनके द्वारा एंडोर्स किए गए पान मसाला ब्रांड के खिलाफ यह शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें उनके विज्ञापनों को लेकर ग्राहकों को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है।

सलमान खान के पान मसाला विज्ञापनों पर शिकायत

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सीनियर नेता और राजस्थान हाई कोर्ट के वकील इंदर मोहन सिंह हनी ने सलमान खान और राजश्री पान मसाला कंपनी के खिलाफ कोटा कंज्यूमर कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सलमान खान द्वारा एंडोर्स किया गया पान मसाला विज्ञापन गुमराह करने वाला है। विज्ञापन में प्रोडक्ट को “केसर-युक्त इलायची” और “केसर-युक्त पान मसाला” बताया गया है, जबकि याचिकाकर्ता का दावा है कि 5 रुपये के पैकेज में केसर शामिल होना संभव नहीं है।

इंदर मोहन सिंह हनी ने बताया कि इस तरह के विज्ञापन युवाओं को पान मसाला खाने के लिए प्रेरित करते हैं, जो मुंह के कैंसर का मुख्य कारण है। उन्होंने कहा “सलमान खान कई लोगों के लिए रोल मॉडल हैं। दूसरे देशों में सेलिब्रिटी तंबाकू या पान मसाला का प्रमोशन नहीं करते, इसलिए यह सही नहीं है कि हमारे यहां ऐसा हो।” उन्‍होंने कहा कि मैं उनसे निवेदन करता हूं कि वे युवाओं को गलत संदेश न दें।” कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने इस शिकायत पर सुनवाई के लिए नोटिस जारी कर दिया है।

कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने सलमान खान से जवाब मांगा

कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने सलमान खान को नोटिस कर उनसे औपचारिक जवाब मांगा है। वहीं अब मैन्युफैक्चरिंग कंपनी और एक्टर दोनों के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी। गौरतलब है कि हाल ही में सलमान खान राजश्री इलायची के विज्ञापनों में दिखे हैं। हालांकि, यह कंपनी पान मसाला भी बनाती है, लेकिन सलमान खान इस प्रोडक्ट के किसी भी विज्ञापन में नहीं दिखाई दिए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵