back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय पनडुब्बी आईएनएस कलवरी को अपने जलक्षेत्र में रोकने का पाकिस्तान का दावा

नयी दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने गुरुवार को दावा किया कि उसने भारत की पनडुब्बी आईएनएस कलवरी को अपने जलक्षेत्र में रोका है और उसे ट्रैक किया है। पाकिस्तान ने साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर आईएनएस कलवरी को रोकने का वीडियो भी साझा किया है। पाकिस्तानी सेना के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन के महानिदेशक मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने यह दावा करते हुये कहा है कि यह घटना एक मार्च की है। मेजर जनरल बाबर ने यह भी दावा किया है कि गत पांच साल में चौथी बार ऐसी घटना हुई है। उन्होंने पाकिस्तान की नौसेना की तारीफ करते हुये कहा कि पनडुब्बी को चिह्न्ति करने की उसकी क्षमता प्रतिस्पर्धता को दिखाती है। भारतीय पक्ष ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है। आईएनएस कलवरी पूर्णत: स्वदेश निर्मित छह पनडुब्बियों में से एक है। इन्हें प्रोजेक्ट 75 के तहत निर्मित किया गया है। इन पनडुब्बियों का स्टील्थ फीचर यानी छुपने की योग्यता बहुत उन्नत है और ये लंबी दूरी के टॉर्पिडो और एंटी शिप मिसाइल से लैस हैं। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵