back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कश्मीर में अनजाने में एलओसी पार करने वाले पाक नागरिक को वापस भेजा गया

जम्मू, 4 मई (आईएएनएस)। भारतीय सेना ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में अनजाने में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने वाले एक नागरिक को पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया। रक्षा सूत्रों ने कहा कि सेना ने मंगलवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के रहने वाले नागरिक को वापस भेज दिया। बयान के अनुसार, गांव कोटली के रहने वाले महमूद हुसैन, पुत्र शाह वली 28 अप्रैल को अनजाने में मंजाकोट तहसील से भारतीय सीमा में आ गया था। यह इलाका भींबर गली ब्रिगेड की निगरानी में है। विस्तृत पूछताछ के दौरान, यह पाया गया कि महमूद हुसैन अनजाने में एलओसी पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आया है। अधिकारी ने कहा, इसके बाद एक संदेश भेजा गया और हॉटलाइन के माध्यम से पाकिस्तानी सेना के साथ संपर्क स्थापित किया गया। उनसे उक्त व्यक्ति के बारे में विवरण साझा किया गया और उसे जल्द से जल्द उसके परिवार के साथ वापस भेजने का निर्णय लिया गया। सूत्रों ने कहा, आपसी सहमति पर पहुंचने पर, व्यक्ति को चाकन-दा-बाग क्रॉसिंग प्वाइंट पर पाकिस्तानी सेना को सौंप दिया गया, जिसे कल दोपहर 12.39 बजे खोला गया था। –आईएएनएस एकेके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵