back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महंगाई को लेकर विरोधी दलों ने लोक सभा में हंगामे और नारेबाजी के बाद किया वॉकआउट

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस , टीएमसी , डीएमके और लेफ्ट पार्टियों सहित कई विरोधी दलों के सांसदों ने गुरुवार को लोक सभा में जमकर हंगामा किया। गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस , तृणमूल कांग्रेस और डीएमके सहित कई दलों के सांसदों ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों के मुद्दा उठाने की कोशिश की। प्रश्नकाल के दौरान ही विरोधी दलों के सांसद पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ रही कीमत और इससे आम लोगों को होने वाली परेशानियों के पोस्टर-बैनर को लहराते हुए वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई बार इनसे प्रश्नकाल को चलने देने की अपील की। लोक सभा अध्यक्ष ने यहां तक कह दिया कि जिस मुद्दे पर आप लोग हंगामा कर रहे हैं उस पर आपके नेताओं को चार बार बोलने की अनुमति दी जा चुकी है। इस बीच दलितों के साथ न्याय करने की मांग को लेकर टीआरएस के सांसद भी वेल में हंगामा और नारेबाजी करते नजर आए। हंगामे के बीच ही लोकसभा अध्यक्ष प्रश्नकाल चलाते रहे। इसके बाद महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस, डीएमके, लेफ्ट , टीएमसी, एनसी, एनसीपी सहित अन्य कई विरोधी दलों के सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट कर दिया। इससे पहले दलितों के मुद्दे पर टीआरएस सांसदों ने भी लोकसभा से वॉकआउट कर दिया। –आईएएनएस एसटीपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...