back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केरल में भी ओमिक्रॉन? जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 3 सैंपल

तिरुवनंतपुरम, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। केरल में जीनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए तीन कोविड पॉजिटिव नमूनों के परिणाम आने वाले हैं। राज्य पहले की कोरोना के बढ़े हुए मामलों का सामना कर रहा है। ऐसे में ओमिक्रॉन के नए मामले उसकी मुसीबत बढ़ा सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, तीनों सैंपल के परिणाम एक या दो दिन में आने की उम्मीद है। जिन तीन नमूनों को जीनोमिक अनुक्रमण के लिए भेजा गया है, उनमें एक चिकित्सा पेशेवर का सैंपल भी शामिल हैं, जो इस सप्ताह की शुरुआत में यूके से आए थे और कोविड जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उनकी मां भी कोविड पॉजिटिव निकलीं जिनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। तीसरा सैंपल तमिल मूल के एक व्यक्ति का है जो जर्मनी से कोझिकोड पहुंचा था। तीनों को आइसोलेट किया गया है। केरल में शुक्रवार को 62,343 सैंपल की जांच के बाद 4,995 लोग पॉजिटिव पाए गए और 44,637 सक्रिय मामले थे। संयोग से, केरल के पास जनवरी 2020 में पहले कोविड मामले की रिपोर्ट करने का रिकॉर्ड है, जब चीन का एक मेडिकल छात्र कोविड जांच पॉजिटिव आया था। –आईएएनएस एसकेके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵