back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Waterborne Diseases: मानसून के आते से ही बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा, इन 7 बातों से खुद को रखें सेफ

इसके अलावा, रुका हुआ पानी मलेरिया और डेंगू बुखार जैसी बीमारियों की वजह भी बनता है। वहीं दूषित पानी पीने से हैजा, टाइफाइड और दस्त जैसी बीमारियों का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बरसात शुरु होते ही पानी से होने वाली बीमारियों के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। अगर सही समय पर इलाज न हो पाए तो स्थिति बेहत खराब हो सकती है। मानसून आते ही आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। बारिश के मौसम में हैजा, टाइफाइड, हेपेटाइटिस ए और गैस्ट्रोएंटेराइटिस होने का खतरा बढ़ जाता है।

इसके अलावा, रुका हुआ पानी मलेरिया और डेंगू बुखार जैसी बीमारियों की वजह भी बनता है। वहीं दूषित पानी पीने से हैजा, टाइफाइड और दस्त जैसी बीमारियों का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इस मौसम में स्किन इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।

नमी की वजह से पहनते हैं बैक्टीरिया

बारिश के दिनों में वातावरण में नमी आ जाती है। इस वजह से बैक्टीरिया और वायरस को पनपने के लिए अनुकूल मौसम मिल जाता है, कुछ बैक्टीरिया वायरल फीवर का कारण भी बन जाते हैं। वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का जोखिम इस मौसम में ज्यादा रहता है, जिसकी चपेट में वो लोग जल्दी आते जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है।

मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया बरसात के मौसम में मच्छरों के काटने से फैलने वाली खतरनाक बीमारियां हैं। मानसून के मौसम में सर्दी, फ्लू, इन्फ्लूएंजा, बुखार, गले में खराश और अन्य एयरबोर्न संक्रमण के होने का खतरा ज्यादा रहता है। 

पानी उबालकर पिएं: मॉनसून की एंट्री से ही खतरनाक बैक्टीरिया लोगों को अपनी चपेट में लेने लगते हैं। इसलिए हमेशा पानी को उबालकर पिएं। यूवी-फ़िल्टर्ड वॉटर प्यूरिफायर पानी की प्यूरिटी बनाने में मददगार होते हैं।

बोतलबंद या फिल्टर्ड पानी का इस्तेमाल ही करें: अगर आप घर से पानी की बोतल ले जाना भूल गए हैं तो सड़क किनारे पानी पीने से बचें। हमेशा बोतलबंद पानी का इस्तेमाल करें। क्लोरीन की गोलियों के उपयोग से पानी को प्रभावी ढंग से कीटाणुरहित किया जा सकता है और पीने के लिए साफ और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

स्ट्रीट फूड खाने से बचें: खाद्य जनित बीमारी होने की संभावना को कम करने के लिए स्ट्रीट फूड खाने से बचें। स्ट्रीट फूड वेंडर्स साफ सफाई का खास ख्याल नहीं रखते हैं, और इनका खाना खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ सकती है। 

खाने से पहले हाथ धोएं: कुछ भी खाने से पहले अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोएं। 

मच्छरों की रोकथाम: मच्छरों के काटने से बचने के लिए सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमान करें और लंबी आस्तीन के कपड़े पहनें। यह बचाव मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों को रोकने के लिए जरूरी है, जो अक्सर जमा हुए पानी की वजह से होती हैं।

हेल्दी खाना खाएं: संतुलित, विटामिन और खनिज युक्त आहार खाने से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होगी। पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड्स का सेवन आपके इम्यूनिटी को बूस्ट रखेगा और होने वाली बीमारियों की संभावना को भी कम कर देगा।

आसपास साफ-सफाई रखें: अपने आस पास साफ-सफाई रखें, अगर कहीं पानी जमा है या गंदगी है तो उसे साफ कर दें। खिड़कियां दरवाजें बंद रखें। 

Advertisementspot_img

Also Read:

क्‍या मच्छरों से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत और डेंगू-मलेरिया का खतरा भी होगा कम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बरसात के मौसम में जगह-जगह पानी रुक जाता है, जिससे मच्छरों को तेजी से पनपने का मौका मिल...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵