back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्ट्र में लगातार 7वें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई। सात दिनों में तीसरी बार कोई भी नया ओमिक्रॉन वेरिएंट का मामला सामने नहीं आया है। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी। राज्य में कोरोना के 359 नए मामले हैं, जिसमें मुख्य रूप से पुणे और मुंबई सर्कल में दर्ज किए गए हैं। राज्य में 2 मार्च के बाद से कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। अब तक कुल 77,19,100 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। राज्य में डेथ रेट 1.82 प्रतिशत है। रिकवरी रेट 98.08 प्रतिशत है। वर्तमान में राज्य में कोरोना के 3,009 सक्रिय मामले हैं, जबकि 27,116 लोग होम आइसोलेशन में हैं और 604 क्वारंटीन में हैं। राज्य सरकार ने लगभग 14 जिलों को लगभग पूरी तरह से खोल दिया है और बाकी 22 जिलों में आने वाले हफ्तों में प्रतिबंधों में और ढील मिलने की उम्मीद है। फिर भी, राज्य सरकार ने लोगों से सावधानी बरतने और अगले आदेश तक सभी कोरोना के उचित व्यवहार का पालन करना जारी रखने का आग्रह किया है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...