back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीतीश कुमार कुर्सी के लिए किसी भी पार्टी से कर सकते हैं समझौता : कांग्रेस

भागलपुर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पिछले चुनाव में सुल्तानगंज क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे ललन कुमार सोमवार को भागलपुर के सुल्तानगंज पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए सत्ता प्यारी है। इसके लिए वे किसी भी पार्टी के साथ जा सकते हैं। उन्होंने यहां सोमवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार बिहार की सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी पार्टी के साथ समझौता कर सकते हैं। उनके लिए विचार कोई मायने नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि जब वे राजद के साथ महागठबंधन के साथ आए थे, तब उन्होंने ही कहा था कि मिट्टी में मिल जाएंगें लेकिन भाजपा के साथ समझौता नहीं करेंगे, लेकिन कुछ ही महीनों में वे सत्ता में बने रहने की खातिर फिर से भाजपा के साथ हो लिए। कांग्रेस के नेता कुमार ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों कुमैठा पंचायत की महिला मुखिया अनिता देवी की हत्या कर दी गई थी, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ते जा रहा है और पुलिस प्रशासन शराब के नाम पर पैसा कमाने में लगी है। उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी कानून पूरी तरह असफल हो गई है, सभी जिले में अवैध शराब का कारोबार खड़ा हो गया है, लेकिन सरकार अबौर पुलिस प्रशासन इसी के पीछे लगी हुई है। अवैध शराब के कारण ही कई लोगों की मौत हो गई और कई घर तबाह हो गए। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Purulia Seat: लगातार रुख बदलती है पुरुलिया की जनता, 2006 के बाद से हर बार नई पार्टी को दिया मौका, इस बार किसका आएगा...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समर में Purulia Seat इसलिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि साल 2006 के बाद...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵