back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू खत्म, आंगनवाड़ी केंद्र खुलेंगे, शासन ने जारी की नई गाइडलाइन

देहरादून, 16 फरवरी (आईएएनएस)। शासन ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भारत सरकार द्वारा जारी 21 दिसंबर 2021 तथा गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के बाद कोरोना वायरस के चलते दिए गए निर्देश के बाद उत्तराखंड में आज से नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके तहत आज से उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू को समाप्त किया गया है, इसके अलावा राज्य के समस्त जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, स्पा, सलून, सभाकक्ष, मीटिंग हॉल प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए अपनी क्षमता के साथ खुलेंगे। मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू के द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य में स्विमिंग पूल, वाटर पार्क 28 फरवरी 2022 तक बंद रहेंगे, इसके अलावा राज्य में स्थित खेल संस्थान, स्टेडियम एवं खेल के मैदान खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए अपनी क्षमता के साथ खोले जाएंगे। राज्य के सभी आंगनवाड़ी केंद्र 1 मार्च 2022 से खुलेंगे। भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निकायों द्वारा आयोजित परीक्षा के संचालन की अनुमति प्रदान की गई है। –आईएएनएस स्मिता/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵