यौन शक्ति बनाता है मजबूत
यदि आप नियमित तौर पर पानी में भीगे हुए खजूर का सेवन करते हैं तो इससे यौन शक्ति में भी बढ़ोतरी होती है। यह एनीमिया के मरीजों के लिए भी यह काफी लाभकारी होता है। भीगे खजूर शरीर में एनर्जी बनाए रखते हैं। शरीर में किसी भी प्रकार की सूजन होने पर इसे खाने से जल्द फायदा होता है। खजूर से बच्चों की इम्युनिटी सबसे ज्यादा बूस्ट होती है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
खजूर का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे आप सर्दियों में होने वाली सर्दी जुकाम से बचे रहते हैं। यह अस्थमा रोग के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आपको लगातार सांस की दिक्कत है और जुकाम भी है तो आपको 5 से 6 खजूर एक गिलास दूध में डालकर उसमें पांच काली मिर्च के दाने ,एक इलायची, एक चम्मच घी डालकर अच्छी तरह उबाल लें। अब इसे रात में सोने से पहले पिएं। आपको राहत मिलेगी।
कोलेस्ट्रॉल को करें खत्म
खजूर बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल हार्ट डिजीज यानी दिल की जुड़ी बीमारियों को ट्रिगर करता है। खजूर में पाए जाने वाला फाइबर बढ़े कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में मदद करता है। जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या ज्यादा होती है । वह अपनी डाइट में खजूर जरूर शामिल करें।
करता है कैल्शियम की भरपाई
खजूर में कैल्शियम भरपूर होता है। नियमित रूप से खजूर खाने से कैल्शियम की कमी पूरी होती है। खजूर हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है। गर्भवती महिला के लिए आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम ,फास्फोरस पाया जाता है। इसलिए खजूर काफी फायदेमंद साबित होता है।
कब्ज में दिलाता राहत
खजूर में प्रोटीन फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है। जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है। रात को सोने से पहले खजूर को पानी भिगो दे और सुबह उसे खा लें। खजूर के सेवन से आंतों में मजबूती आती है। और शरीर फुर्ती से काम करता है। साथ ही आपको एनर्जी भी मिलती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव




