back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चुनावी सभाओं में काला बिल्ला लगा हल्ला बोलेंगे निजी स्कूल संचालक

पाकुड़,08 अप्रैल(हि.स.)। कोरोना जनित बंदी से हलकान निजी स्कूलों के संचालक व शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मियों ने अपनी अनदेखी के खिलाफ चुनावी सभाओं में काला बिल्ला लगा हल्ला बोलने का फैसला किया है। यह जानकारी झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के महासचिव रामरंजन कुमार सिंह ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि आज एसोसिएशन की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई थी।जिसमें एसोसिएशन के सभी प्रमुख लोगों ने भागीदारी की। बैठक में पिछले साल लगाए गए लाॅक डाउन से लेकर अब तक नीजी स्कूलों को बंद रखे जाने से उपजी परेशानियों की विस्तृत चर्चा की गई। पूर्व में लगाई गई गुहार के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा कोई सकारात्मक पहल तो नहीं की गई। उल्टे पिछले दिनों अगले 30 अप्रैल तक स्कूलों को बंद करने का फरमान सुना दिया गया। ऐसी स्थिति में हमारे लिए स्कूल के संचालन का खर्च जुटा पाना मुश्किल हो गया है। राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार ने सार्वजनिक रूप से धरना- प्रदर्शन आदि पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि हमारे पास बस एक ही विकल्प बचा है कि चुनावी सभाओं में इकठ्ठे होकर काला बिल्ला लगा हल्ला बोल कर अपनी मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना।क्योंकि वही एक मौका है, जहां कोरोना से संबंधित सारे प्रतिबंधों को परे रख दिया जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/ रवि

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकार पर आगबबूला दिखे तेजस्वी यादव, विधानसभा में बोले – “अपराधियों को पूरा विश्वास, ये सरकार कुछ नहीं कर सकती”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा में गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...