back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उम्र के हिसाब से कितनी नींद लेना है जरूरी, इस स्लीपिंग रूटीन को करें फॉलो

नींद की सही खुराक लेना बहुत जरूरी होता है क्योंकि यह दिमाग को ही नहीं शरीर को भी स्वस्थ रखता है। यहां जानेंगे की उम्र के हिसाब से कितना नींद लेना जरूरी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इंसान को कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए यह बात उनकी उम्र पर निर्भर करती है। अगर आप अपनी उम्र के हिसाब से नींद नहीं लेते हैं तो तबीयत खराब हो सकती है। नींद की कमी इंसान को सिर्फ मानसिक रूप से ही नहीं बल्कि हार्मोनल हेल्थ, बॉडी वेट, ब्लड प्रेशर इन सभी चीजों को इफेक्ट करती है। अगर आप समय से नहीं सोते हैं, तो लीवर और किडनी की बीमारियां भी हो सकती है।

उम्र के हिसाब से स्लिप चार्ट

  • शिशु के लिए 0-3 यानी महीने के बच्चों को 14 से 17 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
  • सेहत को फिट रखने के लिए नींद पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है ऐसे में 4 से 11 महीने के बच्चों को दिन में 12 से 15 घंटे की नींद लेना जरूरी है।
  • 1 से 2 साल के बच्चों के लिए दिन में 11 से 14 घंटे की नींद जरूरी होती है।
  • 3 से 5 साल के उम्र के बच्चों के लिए दिन में 10 से 13 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
  • 6 से 13 साल के बच्चों को दिन में 9 से 11 घंटे की नींद लेनी चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए इतना समय काफी है।
  • 14 से 17 साल के बच्चों को दिन में 8 से 10 घंटे सोना चाहिए। इतनी नींद पूरी करने के बाद बच्चे फ्रेश महसूस करते हैं।
  • युवाओं की बात करें तो उन्होंने 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए इसके अलावा 65 साल की उम्र के लोगों को हर दिन 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

परेशान करती है नींद की कमी

अगर आप पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेते हैं तो आप दिन भर के कामकाज में परेशान रहते हैं। नींद की कमी को पूरी करने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है, तो इसे बेहतर बनाने के लिए बॉडी क्लॉक सेट कर लीजिए। नींद की कमी को पूरा करने के लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज करना है अपने सोने और जगने के समय को तय रखना है। रात को सोते समय मोबाइल फोन अपने पास रखकर ना सोएं। अगर आपको रात में नींद नहीं आ रही है तो कहानियां सुनें या किताबें पढ़ें इस तरह अच्छी नींद आती है।

अन्य खबरों के लिए पढ़ें-  https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

सुबह की सही स्किन केयर: दिनभर ताजा, दमकती और ग्लोइंग त्वचा के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । क्या आप चाहते हैं कि आपका चेहरा पूरे दिन ताजा, दमकता और ऊर्जा से भरपूर दिखे। देर रात तक जागना,...
spot_img

Latest Stories

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵