back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के जहांगीरपुरी में मुस्लिमों, हिंदुओं ने एक साथ मनाई ईद

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके में पिछले महीने हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हिंसा के गवाह बने मुस्लिमों और हिंदुओं ने मंगलवार को एक साथ ईद मनाई। ईद के मौके पर लोगों ने शांति और सद्भाव का संदेश फैलाने के लिए एक-दूसरे को बधाई दी। पिछले महीने जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी। 16 अप्रैल को हुई हिंसा के बाद 20 अप्रैल को इलाके में बुलडोजर के जरिए अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया था। इस अभियान को रुटीन एक्सरसाइज कहा गया था और इलाके की कई दुकानों और घरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया था। इस बीच ईद के मौके पर इलाके में किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इलाके में भारी पुलिस बल भी देखा गया। मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति ने कहा, हम सभी यहां एक-दूसरे के साथ शांति और सद्भाव के साथ रहना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि इलाके में जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी.. और इलाके में सद्भाव की वापसी शुरू हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अब स्थिति में सुधार हो रहा है। इलाके में हिंसा भड़कने के एक हफ्ते बाद दोनों समुदायों ने शांति और सद्भाव का संदेश देने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 24 March 2026: मीन राशि -आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, इनकम में बढ़ोतरी होगी

धन लाभ: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵