back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Health: आंखों का फड़कना शुभ या अशुभ संकेत है या कोई है गंभीर बीमारी ?

आंखों के फड़कने को अक्सर शगुन और अपशगुन माना जाता है। लोग इस संकेत भविष्य की भविष्यवाणी के तौर पर देखते हैं। लेकिन कई बार यह आंखों का फड़कना शुभ और अशुभ से परे यह एक बीमारी को भी दस्तक दे सकता है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: आमतौर पर देखा जाए तो आंखों का फड़कना एक स्वाभाविक बात है।  लेकिन जब कभी भी किसी की आंख फड़कती है तो हमारे घर के बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि कोई शुभ या अशुभ घटना होने वाली है। ऐसे में इस  घटना से बचने के लिए हमें कुछ उपाय बताते हैं। शरीर के अंगों के अलावा आंखों का फड़कना एक संकेत है । कि आपके जीवन में कुछ अच्छा या बुरा होने वाला है लेकिन आंखों का फड़कना हर बार शुभ या  अशुभ हो यह जरूरी नहीं है।  कई बार आंखों का फड़कना बीमारी का भी कोई संकेत हो सकता है।  ऐसे में हम ये जानने की कोशिश करते हैं कि आंखों का फड़कना सही है गलत है। और बीमारी की वजह क्या है।

बाईं आंख का फड़कना

शास्त्रों के अनुसार कहा गया है यदि किसी पुरुष की बाई आंख फड़के तो शुभ नहीं माना जाता, वहीं महिलाओं की अगर दाईं आंख फड़के तो उसे शुभ  माना जाता। वैसे  पुरुषों की बाई आंख फड़कने का अर्थ है किसी दुश्मन से लड़ाई या कुछ अनहोनी होना जिसको लेकर मनुष्य को चिंता सताने लगती है। फिर वो इससे बचने के लिए उपाय करता है। 

दाईं आंख फड़कना

पुरुषों में दाईं आंख के ऊपर की पलक जब फडकती है तो इसे  शुभ माना जाता है।  वहीं महिलाओं की बाईं आंख फड़कने पर उन्हें शुभ माना जाता है।  ऐसे में पुरुषों की आंख का फड़कना शुभ संकेत होता है। ऐसे में यह संकेत करता है कोई अच्छा काम होने वाला है। 

जब दोनों आंख फड़के तो क्या होगा

शास्त्रों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की दोनों आंख एक साथ फड़कने लगे तो इसका मतलब होता है कि आपकी किसी पुराने  रिश्तेदार से मुलाकात होने वाली है। ऐसा  कहा जाता है कि दोनों आंख फड़कने का संकेत महिला और पुरुष दोनों के लिए काफी शुभ होता है। 

अधिक स्ट्रेस लेना

शुभ अशुभ से परे बाईं और दाईं आंख का फड़कना एक बीमारी का लक्षण भी हो सकता है।  अगर आप किसी कारण से तनाव में है तो आपकी आंख का फड़कना लाजमी है। स्ट्रेस ज्यादा लेने से आंख की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है।  जिसकी वजह से वह फड़कने लगते हैं।  ऐसे में आप मोबाइल कंप्यूटर लैपटॉप पर दिनभर काम करते हैं तो इसकी वजह से भी आंख फड़कना लाजमी है। अगर ऐसा आपके साथ हो रहा है तो आप किसी आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर को तुरंत दिखाएं। 

मांसपेशी का सिकुड़ना

अगर आपकी आंख लगातार भड़क रही है और कई दिनों तक फड़क रही है तो इसका आप अर्थ शुभ या अशुभ से ना लगाकर किसी डॉक्टर को दिखाएं। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि लगातार एक चीज देखते रहने के बाद आंखों की मांसपेशियां सिकुड़ने लगती हैं। जो की एक बहुत बड़ी बीमारी है इसलिए आप लापरवाही ना करें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵