back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को

भोपाल, 25 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई की कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक सोमवार को राजधानी के मिंटो हाल में होने जा रही है। इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा के साथ राजनीतिक प्रस्ताव भी आएगा। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का अध्यक्षीय उद्बोधन होगा। बैठक में कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के आगामी कार्यक्रमों को लेकर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं प्रदेश में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर पार्टी के सह संगठन महामंत्री हितानंद सत्र को संबोधित करेंगे। बैठक के प्रारंभ में शोक प्रस्ताव पारित करने के बाद पिछली कार्यसमिति बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन होगा। कार्यसमिति बैठक के द्वितीय सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत होगा, साथ ही टीकाकरण की उपलब्धियों को लेकर टीकाकरण धन्यवाद प्रस्ताव एवं राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। 26 नवंबर को संविधान दिवस भी है, इसलिए संविधान दिवस की चर्चा कार्यसमिति बैठक में होगी। कृषि एवं किसान कल्याण पर भी कार्यसमिति में विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे, केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, फग्गनसिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धुर्वे एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष ़सुधीर गुप्ता उपस्थित रहेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव के संबोधन के बाद समापन सत्र को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं मुख्यमंत्री शिवराज संबोधित करेंगे। –आईएएनएस एसएनपी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵