back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Double Chin : डबल चिन से हो परेशान तो छुटकारा पाने के लिए करें ये एक्सरसाइज

डबल चिन से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 4 एक्सरसाइज

6.png

आजकल की लाइफस्टाइल में हर इंसान परफेक्ट लुक पाने की ख्वाहिश रखता है। हालांकि भागदौड़ भरी जिंदगी में खान पान, फिजिकल वर्कआउट न होना, जंक फूड, स्ट्रेस और मानसिक परेशानियों की वजह से लोग मोटापे और बढ़ते हुए वजन का शिकार हो रहे हैं। मोटापे की वजह से न सिर्फ शरीर पर फैट जमा होता है, बल्कि यह चेहरे पर डबल चिन का कारण बनता है। 

pouting exercise 2.png

पाउट करना

सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों को जब ज्यादा खुशी जाहिर करनी होती है, तो पाउट बनाते हैं। सेल्फी में पाउट पोज न्यू जेनरेशन का फेवरेट बन गया है। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि पाउट पोज एक्सरसाइज करने से डबल चिन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इस करने के लिए सिर पर सीधा रखते हुए होठों को बाहर निकालें। इस पोजीशन में कम से कम 5 से 7 सेकेंड के लिए रुकें। अब सिर को चिन की ओर झुकाने की कोशिश करें। नियमित तौर पर इस एक्सरसाइज को करने से डबल चिन की समस्या से छुटकारा मिलता है। 

neck stretching 3.png

नेक स्ट्रेचिंग

यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो डबल चिन हटाने के साथ-साथ पीठ और कमर दर्द से भी छुटकारा दिलाता है। नेक स्ट्रेचिंग करने के लिए सबसे पहले कुर्सी पर सही पोजिशन में बैठ जाइए। इसके बाद गर्दन को क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज 5 से 10 बार घुमाएं। आप एक दिन में इस एक्सरसाइज के 10 सेट आसानी से कर सकते हैं।

gym workout 4.png

 जीभ की एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए किसी भी शांति वाली जगह पर आराम से बैठ जाएं। इसके बाद जीभ को बाहर निकालें और क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज घुमाने की कोशिश करें। एक बार आप इस एक्सरसाइज के 10 से 15 सेट आराम से कर सकते हैं। जीभ की एक्सरसाइज करने से न सिर्फ डबल चिन की समस्या से छुटकारा मिलता है, बल्कि यह जॉ लाइन को भी नया शेप देने में मदद करती है। 

X and O exercise 5.png

एक्स और ओ एक्सरसाइज

यह बहुत ही आसान और सिंपल एक्सरसाइज है। इसके लिए आपको बस एक शांति वाली जगह पर बैठना है। इसके बाद एक्स और ओ बोलें। इन दोनों शब्दों को बोलते वक्त ध्यान दें कि आपको एक्स शब्द आराम से बोलना है, जबकि ओ बोलते वक्त जोर देना है। आप इस अभ्यास को रोजाना 5 बार कर सकते हैं। 

Fennel Seed benefits: सौंफ के बीजों को हल्के में न लें, आपको हैरत में डाल देंगे इसके फायदे

Advertisementspot_img

Also Read:

सब्जियों से चमकेगा आपका चेहरा, घर पर ही पाएं चमकती और स्वस्थ त्वचा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज के समय में बाजार में स्किन केयर के लिए ढेरों महंगे प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन असली खूबसूरती...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵