back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओडिशा के गंजम जिले में महसूस किया गया हल्की तीव्रता का भूकंप

भुवनेश्वर, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा के गंजम जिले में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एचआर बिस्वास ने आईएएनएस को बताया कि भूकंप का केंद्र गंजम जिले में 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप सुबह 11.19 बजे आया। यह झटका पड़ोसी नयागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भी महसूस किया गया। हालांकि, प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, अब तक किसी के हताहत या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। आमतौर पर, रिक्टर पैमाने पर 5 से कम तीव्रता के भूकंप किसी भी संरचना को ज्यादा प्रभावित नहीं करते हैं या नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। बिस्वास ने कहा कि इस तरह के झटके केवल खराब स्थिति में संरचनाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पिछले महीने, ओडिशा के कालाहांडी और नबरंगपुर जिलों में 3.5 तीव्रता का इतना हल्का भूकंप महसूस किया गया था। –आईएएनएस एसकेके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵