back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में शहीद हुए एसपीओ और भाई के अंतिम संस्कार में जुटे काफी लोग

श्रीनगर, 27 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार को स्पेशल पुलिस अधिकारी (एसपीओ) और उनके भाई के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। परिवार के सदस्यों की नम आंखों और दर्द भरे आंसू के साथ एसपीओ, इशफाक अहमद और उनके भाई उमर जान को बडगाम जिले के चटाबुग गांव में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। शहीद हुए दोनों भाइयों के शव उनके पैतृक गांव पहुंचने के बाद मातम छा गया। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं, बच्चों और बुर्जुगों ने शोक संतप्त परिवार का दौरा किया। बता दें कि एसपीओ इशफाक अहमद और उनके भाई उमर जान को शनिवार शाम उनके पैतृक गांव चटाबुग में आतंकवादियों ने गोली मार दी थी, जहां इश्फाक की उसी दिन मौत हो गई, वहीं उमर जान ने रविवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। –आईएएनएस एचके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...