back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NEET PG Exam: NEET PG Exam 2024 के लिए इस दिन जारी होगी नई डेट, यहां जानें परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट

NEET PG 2024 NEW Exam Date: सरकार ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट या NEET PG 2024 की परीक्षा को रद्द कर दिया था। अब सरकार जल्द NEET PG परीक्षा की संशोधित तिथि घोषित कर सकती है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में पेपर लीक के कारण पिछले कुछ महीनों में कई परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। इसी क्रम में सरकार ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट या NEET PG 2024 की परीक्षा को रद्द कर दिया था। अब सरकार जल्द NEET PG परीक्षा की संशोधित तिथि घोषित कर सकती हैं। यह तिथि आज यानी 1 जुलाई या कल(2 जुलाई) घोषित होने की उम्मीद है। NEET PG 2024 की संशोधित तारीख जारी होने पर उम्मीदवार नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर देख सकते हैं।

जल्द होंगी नीट पीजी 2024 की संशोधित तारीख का ऐलान

नीट पीजी 2024 की संशोधित तारीख की घोषणा की जानकारी पिछले हफ्ते केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की थी। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को पहले ही नया नेतृत्व मिल चुका है। इसके साथ हमने इसरो के पूर्व अध्यक्ष के राधाकृष्णन के नेतृत्व में सुधार पर भी काम शुरू कर दिया हैं। उन्होंने कहा, “हमने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए एक नया कानून बनाया है और पूरा मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। अब हम जल्द नीट पीजी 2024 की संशोधित तारीख का ऐलान कर देंगे। 

जानें क्यों हुई थी परीक्षा स्थगित?

आपको बता दें कि NTA द्वारा आयोजित नीट यूजी और यूजीसी नेट और नीट पीजी जैसी परीक्षाएं पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के आरोपों के बीच जांच के घेरे में हैं। चुकी NEET PG पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्सों में एडमिशन के लिए एक नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है। इसलिए 21 जून को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की अखंडता के खिलाफ लगे आरोपों को देखते हुए एहतियाती उपाय के रूप में इस परीक्षा को स्थगित कर दिया था। 

आज या कल में जारी परीक्षा की डेट

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने NEET PG परीक्षा 2024 को स्थगित करते हुए कहा था कि मंत्रालय छात्रों को हुई असुविधा के लिए ईमानदारी से खेद व्यक्त करता है। यह निर्णय छात्रों के सर्वोत्तम हित में और परीक्षा प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखने के लिए लिया गया है। हम जल्द इस परीक्षा की नई तारीख घोषित करेंगे। ऐसे में आज या कल में इस परीक्षा की डेट आने की संभावना है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किया गया Skill India Mission आज लाखों लोगों...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵