back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुमार विश्वास ने पंजाब पुलिस की टीम घर पर पहुंचने पर मान को चेताया

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस के जवानों की एक टीम बुधवार को कवि और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कुमार विश्वास को नोटिस देने के लिए यहां उनके घर पहुंची। एक वीडियो में कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में विश्वास के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस टीम उन्हें जांच में शामिल होने को कहने के लिए उनके घर गई। इस साल की शुरुआत में पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान विश्वास ने नाम लिए बिना कहा था कि अरविंद केजरीवाल एक स्वतंत्र देश खालिस्तान के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं और उन्होंने आप के संयोजक पर पंजाब में अलगाववादियों के साथ संबंध होने का आरोप लगाया था। विश्वास ने ट्विटर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी देते हुए कहा, पंजाब पुलिस की टीम सुबह-सुबह मेरे दरवाजे पर थी। मैं भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं, जिन्हें मैंने खुद पार्टी में शामिल किया था, यह कि दिल्ली में बैठा व्यक्ति एक दिन आप और पंजाब, दोनों के साथ विश्वासघात करेगा। देश को मेरी चेतावनी याद रखनी चाहिए। उन्होंने अपने आवास पर पहुंचे पुलिसकर्मियों की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵