back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केशव बोले, अयोध्या-काशी में भव्य मंदिर का निर्माण जारी, अब मथुरा की तैयारी

लखनऊ, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के एक बयान ने सियासी गलियारों में तापमान बढ़ा दिया। कहा कि अयोध्या और काशी में भव्य मंदिर निर्माण जारी है और अब मथुरा की तैयारी है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बुधवार ट्वीट के माध्यम से कहा कि अयोध्या और काशी में भव्य मंदिर निर्माण जारी है। मथुरा की तैयारी है। मौर्य ने अपने ट्वीट के साथ ही जय श्रीराम, जय शिव शम्भू और जय श्री राधे कृष्ण का हैशटैग भी लगाया। केशव मौर्य के इस बयान से संकेत साफ है कि भाजपा यूपी चुनाव में विकास के साथ हिंदुत्व के मुद्दे को आगे बढ़ाने का मन बना चुकी है। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी हिन्दुत्व के मुद्दे को लेकर आगे चली है। अयोध्या, काशी और मथुरा शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे में शामिल रहा है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि का विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसले के बाद राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। अब मथुरा जन्मभूमि प्रकरण जोर पकड़ रहा है। पिछले दिनों मथुरा और वृंदावन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीर्थस्थल घोषित किया था। प्रदेश सरकार ने मथुरा-वृंदावन नगर निगम के 22 वाडरें को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित करते हुए वहां मांस-मदिरा की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...