back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केरल के नौकरशाह शिवशंकर का वीआरएस अनुरोध खारिज

तिरुवनंतपुरम, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल की पिनाराई विजयन सरकार द्वारा उन्हें और अधिक जिम्मेदारियां दिए जाने के एक दिन बाद, शीर्ष नौकरशाह एम. शिवशंकर के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन को बुधवार को मुख्य सचिव वी.पी. जॉय ने खारिज कर दिया। शिवशंकर कुख्यात सोना तस्करी मामले में आरोपी हैं। उन्हें 31 जनवरी, 2023 को सेवानिवृत्त होना था पिछले हफ्ते उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) का लाभ उठाने का अनुरोध किया था। लेकिन, तकनीकी आधार पर इसे खारिज कर दिया गया और सूत्रों के मुताबिक एक कारण यह भी था कि चूंकि उनके खिलाफ मामले हैं, इसलिए उन्हें वीआरएस देना संभव नहीं होगा। शिवशंकर विजयन के प्रधान सचिव थे, जब 2020 में उनका नाम सोने की तस्करी मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के साथ सामने आया था। उसी साल अक्टूबर में शिवशंकर को जेल भेज दिया गया। उन्हें फरवरी 2021 में जमानत मिली और इस साल जनवरी में उन्हें बहाल कर दिया गया। उन्हें प्रमुख सचिव युवा एवं खेल मामले के पद पर तैनात किया गया और मंगलवार को विजयन सरकार ने उन्हें पशुपालन एवं डेयरी विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया था। –आईएएनएस एसकेके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ और शंकर जिन्हें हम अनेक नामों से जानते हैं। भगवान हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵