back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

23 अप्रैल को केजरीवाल का हिमाचल दौरा, कांगड़ा में करेंगे जनसभा

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 23 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश दौरे पर रहेंगे। आप आदमी पार्टी पंजाब के बाद अब गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव प्रचार के मिशन मोड में आ चुकी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार केजरीवाल 23 अप्रैल को कांगड़ा में जनसभा करेंगे। इससे पहले पिछले हफ्ते ही आम आदमी पार्टी ने मिशन हिमाचल प्रदेश की शुरूआत की थी। हिमाचल के मंडी में पंजाब के सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया था। हालांकि महज हफ्ते भर में ही हालात ऐसे बदले कि आम आदमी पार्टी को वर्किं ग कमिटी भंग करनी पड़ी। आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दो दिन पहले ही पार्टी के फैसले की घोषणा करते हुए कहा था कि चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश में जल्द ही नई कार्यसमिति का गठन किया जाएगा। उन्होंने ट्विटर पर पार्टी के फैसले की घोषणा करते हुए कहा, हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की कार्यसमिति भंग कर दी गई है। जल्द ही नयी प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया जाएगा। उधर बीजेपी ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी सिर्फ पोस्टरों में रह जाएगी। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के पहले कोई असरदार थर्ड फ्रंट नहीं था। राज्य में बीजेपी और कांग्रेस ही दो बड़े दल रहे हैं। जिनके बीच चुनावी मुकबला रहा है। माना जा रहा था कि आम आदमी पार्टी की एंट्री के बाद दोनों पार्टियों का वोट आप पार्टी की तरफ शिफ्ट हो सकता है। गौरतलब है कि पंजाब में जीत के बाद आम आदमी पार्टी अब धीरे-धीरे देश के दूसरे हिस्सों में भी पैर पसारने लगी है। इसी साल के अंत तक गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने हैं। इसी के मद्देनजर आप संयोजक केजरीवाल लगातार हिमाचल में चुनावी दौरे कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी इस बार हिमाचल की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। माना जा रहा था कि आप यहां बीजेपी और कांग्रेस के मुकाबले तीसरा फ्रंट तैयार करने की तैयारी में है। हिमाचल प्रदेश में कुल 12 जिले कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, ऊना, चंबा, लाहौल-स्पीती, सिरमौर, किन्नौर, कुल्लू, सोलन और शिमला हैं। जबकि कुल 68 विधानसभा सीटें हैं। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में मुख्यतौर पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही मुकाबला रहा है। फिलहाल राज्य में बीजेपी की सरकार है और जयराम ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Himachal Pradesh: नए साल पर कुल्लू में सख्ती, नदी किनारे जाने पर रोक, नियम तोड़े तो जेल और जुर्माना

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नए साल के मौके पर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵