back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक उपचुनाव : हनागल सीट पर भाजपा पीछे, सिंदगी सीट पर स्पष्ट बढ़त (लीड-1)

विजयपुरा/हावेरी, (कर्नाटक) 2 नवंबर (आईएएनएस)। सत्तारूढ़ भाजपा कर्नाटक के प्रतिष्ठित हनागल विधानसभा क्षेत्र में पहले नौ दौर की मतगणना में विपक्षी कांग्रेस से 4,719 मतों से पीछे चल रही है, जबकि सिंदगी में 20,761 मतपत्रों की स्पष्ट बढ़त बनाए हुए है। हनागल में कांग्रेस उम्मीदवार श्रीनिवास माने को 40,785 वोट मिले, जबकि भाजपा के शिवराज सज्जनर को 36,066 वोट मिले। जद (एस) की शकीला अंगड़ी को महज 432 वोट ही मिले। यहां निर्दलीय प्रत्याशी नजीर जद (एस) प्रत्याशी को पछाड़कर 455 वोट से आगे हैं। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रतिक्रिया व्यक्त की कि हनागल हमेशा भाजपा के लिए एक कठिन मैदान रहा है और जीत का अंतर हमेशा कम रहा है। उन्होंने कहा, हम अभी भी मानते हैं कि भाजपा हनागल निर्वाचन क्षेत्र जीतने जा रही है। इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भाजपा के दिवंगत मंत्री सी.एम. उदासी करते थे। यहां का परिणाम मुख्यमंत्री बोम्मई के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उनका गृहनगर है। हालांकि, 16वें दौर के अंत में भाजपा 20,761 मतों की बड़ी बढ़त हासिल करने में सफल रही और विजयपुरा जिले के सिंदगी निर्वाचन क्षेत्र में जीत के करीब पहुंच गई। भाजपा के रमेश भुसानूर को 68,444 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के अशोक माने को 47,683 वोट मिले। जद (एस) उम्मीदवार नियाज शेख को 2,865 वोट मिले। –आईएएनएस एसजीके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi MCD Bypolls 2025: दिल्‍ली MCD उपचुनाव का शेड्यूल जारी, जानें नामांकन, वोटिंग और नतीजें तक की डेट

 नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । राज्य चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की 12 खाली सीटों पर उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी...
spot_img

Latest Stories

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵