back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक : 48 नसिर्ंग छात्र पाए गए कोविड पॉजिटिव

मैसूर, 27 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के मैसूर जिले में धारवाड़ के एसडीएम मेडिकल कॉलेज और बेंगलुरु के इंटरनेशनल बोडिर्ंग स्कूल के परिसर में कोविड का प्रकोप देखने को मिला है, जहां 48 नसिर्ंग छात्रों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला प्रशासन ने यह कहते हुए संख्या की पुष्टि की है कि संक्रमित छात्र दो नसिर्ंग कॉलेजों के हैं और एक सप्ताह के भीतर वायरस से संक्रमित हुए हैं। मैसूर के जिला आयुक्त बगदी गौतम ने कहा कि यह एक क्लस्टर मामला है और कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों का फिर से परीक्षण किया जाएगा। गौतम ने कहा कि वे सभी पूरी तरह से टीकाकरण कर चुके थे और उनके संक्रमण के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। दूसरी लहर के दौरान मैसूर राज्य के सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक रहा था। बेंगलुरु के बाद आखिरी चरण में वहां का लॉकडाउन हटा लिया गया है। राज्य की सांस्कृतिक राजधानी और लोकप्रिय पर्यटन स्थल मैसूर में लोग इतनी बड़ी संख्या में संक्रमितों की संख्या को देखकर दहशत में हैं। कर्नाटक के धारवाड़ शहर में स्थित एसडीएम मेडिकल कॉलेज में शनिवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 281 हो गई। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिए शाम को एक बैठक बुलाई है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵