back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इमरान के रचे नाटक से ठीक एक दिन पहले अमेरिका में पाक राजदूत असद माजिद का बेल्जियम में किया गया था तबादला

लाहौर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने कहा है कि इमरान खान के जनता की सहानुभूति हासिल करने के लिए रचे गए नाटक के ठीक एक दिन पहले अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत धमकी पत्र के पीछे का मुख्य कैरेक्टर असद माजिद को तथाकथित बेल्जियम स्थानांतरित कर दिया गया था। डॉन की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई। नवाज ने कहा, तथाकथित धमकी पत्र विदेश मंत्रालय में तैयार किया गया था। अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत असद माजिद को एक सार्वजनिक बैठक में इमरान खान द्वारा पत्र लहराए जाने से एक दिन पहले अचानक ब्रसेल्स स्थानांतरित कर दिया गया था। यह पत्र सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्र के सामने पहले क्यों प्रस्तुत नहीं किया गया? वास्तव में ऐसा कोई (खतरा) पत्र नहीं है। उन्होंने कहा, पत्र एक नाटक था, इसलिए राजदूत (माजिद) का रातों-रात ब्रसेल्स में तबादला कर दिया गया। इस नाटक का पूरी तरह से पर्दाफाश हो गया है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बताया, इमरान खान ने अपने पॉलिटिकल नेरेटिव के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के मंच का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह धारणा दी कि एनएससी इस मुद्दे पर उनके साथ है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। सुरक्षा प्रतिष्ठान को आगे आना चाहिए और इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। इससे पहले, पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी, पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने सैन्य अधिकारियों से सरकार के इस दावे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा था कि एनएससी ने विपक्ष के प्रस्ताव को विदेशी एजेंडे का हिस्सा घोषित किया था। –आईएएनएस एसकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵