back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस Nag Panchami 2025 पर करें ये 3 उपाय, मिलेगी कालसर्प दोष से मुक्ति, जीवन में आएंगी खुशियां

सावन को एक पवित्र महीना माना जाता है, जिस दौरान भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। सावन माह में नाग पंचमी का पर्व भी मनाया जाता है, जानें नाग पंचमी के पावन दिन करने वाले प्रभावशाली उपाय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सावन में भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। सावन माह में नाग पंचमी का पर्व भी मनाया जाता है, जिस दिन नाग देवताओं के प्रतिनिधि के रूप में जीवित सर्पों की पूजा की जाती है और उन्हें दूध पिलाया जाता है। मान्यता है कि नाग पंचमी के पावन दिन सर्पों को चढ़ाई गई पूजा सामग्री सीधे नाग देवता तक पहुंचती है। नागों को खुश करने के लिए हर साल बड़ी संख्या में भक्तजन नाग पंचमी के दिन कुछ उपाय करते हैं। आइए जानते है नाग पंचमी के पावन दिन करने वाले प्रभावशाली उपायों के बारे में।

नाग पंचमी केउपायों के बारे में।

बता दे, सावन को एक पवित्र महीना माना जाता है, जिस दौरान भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। सावन माह में नाग पंचमी का पर्व भी मनाया जाता है,मान्यता है कि जो लोग सच्चे मन से नाग पंचमी के दिन कुछ विशेष उपाय करते हैं, उन्हें कभी भी कालसर्प दोष का सामना नहीं करना पड़ता है बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। नाग पंचमी के पावन दिन करने वाले प्रभावशाली उपायों के बारे में।

जीवित सर्पों की पूजा

सावन माह में नाग पंचमी का पर्व भी मनाया जाता है, जिस दिन नाग देवताओं के प्रतिनिधि के रूप में जीवित सर्पों की पूजा की जाती है और उन्हें दूध पिलाया जाता है। मान्यता है कि नाग पंचमी के पावन दिन सर्पों को चढ़ाई गई पूजा सामग्री सीधे नाग देवता तक पहुंचती है।जिन लोगों के ऊपर नाग देवता मेहरबान होते हैं, उन्हें जीवन में कभी भी कालसर्प दोष का सामना नहीं करना पड़ता है। बल्कि जीवन में खुशी, सुख, समृद्धि, वैभव और धन का वास होता है। नाग पंचमी के दिन नागों को खुश करने के लिए कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

2025 में कब है नाग पंचमी?

धार्मिक मान्यता अनुसार, हर साल सावन माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस साल पंचमी तिथि 28 जुलाई को देर रात 11:24 मिनट से लेकर 30 जुलाई की सुबह 12:46 मिनट तक बनी रही है। उदयातिथि के अनुसार, इस बार 29 जुलाई 2025, वार मंगलवार को नाग पंचमी मनाई जाएगी। मंगलवार को प्रात: काल 05:41 मिनट से सुबह 08:23 मिनट के बीच नाग देवता की पूजा करने का सबसे उत्तम मुहूर्त है।

नाग पंचमी के उपाय

कालसर्प दोष से मुक्ति पाने का उपाय

कालसर्प दोष से मुक्ति पाने किसी प्राचीन शिव मंदिर में नाग देवता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाएं। इसलिए, नियमित रूप से नाग देवता की पूजा करें और उन्हें दूध अर्पित करें। इस उपाय से आपको कालसर्प दोष से सदा के लिए मुक्ति मिल सकती है। 

मनोकामना पूर्ति का अचूक उपाय

नाग पंचमी के पावन दिन अपने घर में नाग देवता की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें, देवता को हल्दी, रोली, अक्षत, फूल, कच्चा कच्चा दूध और घी अर्पित करना चाहिए। नाग पंचमी की कथा सुनें व पढ़े। सर्प देवता की आरती उतारें अपनी मनोकामना को उनके सामने व्यक्त करे। इस उपाय से आपको नाग देवता की विशेष कृपा प्राप्त होगी और जल्द मनोकामना पूरी हो जाएगी।

गृह क्लेश से मुक्ति पाने का उपाय

यदि आपके घर में हर समय तनाव व क्लेश का वातावरण रहता है या जीवनसाथी से रिश्ता अच्छा नहीं है, तो इस नाग पंचमी के दिन शिव जी और नाग देवता की पूजा करें। पूजा करने के बाद, एक बाल्टी में फिटकरी, समुद्री नमक और गौमूत्र लें। तीनों को अच्छे से मिलाएं । उससे पूरे घर में पोंछा लगाएं। पोंछा लगाने के बाद घर में गुग्गल की धूप जलाएं। इस उपाय से घर में सकारात्मकता का वास होगा और परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...