back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंबई में ‘लालबागचा राजा’ की पहली झलक! भक्तों की भीड़ उमड़ी, बप्पा के दरबार में गूंजे जयकार

मुंबई के लालबाग में स्थित लालबाग के राजा का पंडाल पूरे भारत में प्रसिद्ध है जहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, जो गणेश चतुर्थी के अवसर पर लालबाग के राजा की पहली झलक सामने आ गई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गणपति बप्पा के भक्तों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मुंबई के लालबाग इलाके में स्थापित होने वाले ‘लालबागचा राजा’ की पहली झलक मंगलवार को सामने आ गई। और जैसे ही बप्पा के दर्शन हुए, मानो आस्था का सागर उमड़ पड़ा हो। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें, हर चेहरे पर उत्साह और आंखों में बप्पा का दीदार करने की ललक साफ नजर आई। 

हर साल की तरह इस बार भी ‘लालबागचा राजा’ का रूप इतना भव्य और आकर्षक है कि जिसे देख हर कोई कह उठा, बप्पा मोरया! पहली झलक में ही खींच लिया दिल जिसमें भव्य पंडाल, सुनहरी सजावट और 20 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा ‘लालबागचा राजा’ के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि इस साल भी बप्पा का रूप बेहद अलौकिक और मन को शांति देने वाला है। जैसे ही पर्दा हटा और बप्पा के दर्शन हुए, श्रद्धालु जयकारों में डूब गए।

हर साल की तरह इस बार भी ‘लालबागचा राजा’ का रूप इतना भव्य और आकर्षक है कि जिसे देख हर कोई कह उठा, बप्पा मोरया! पहली झलक में ही खींच लिया दिल जिसमें भव्य पंडाल, सुनहरी सजावट और 20 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा ‘लालबागचा राजा’ के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि इस साल भी बप्पा का रूप बेहद अलौकिक और मन को शांति देने वाला है। जैसे ही पर्दा हटा और बप्पा के दर्शन हुए, श्रद्धालु जयकारों में डूब गए।

 इतिहास से जुड़ी है आस्था की यह परंपरा

बता दें, लालबागचा राजा की स्थापना पहली बार वर्ष 1934 में की गई थी। तब से लेकर आज तक यह पंडाल मुंबई गणेश उत्सव की पहचान बन चुका है। लाखों श्रद्धालु हर साल यहां अपनी मुरादें लेकर आते हैं और मानते हैं कि बप्पा उनकी हर इच्छा पूरी करते हैं।

 आस्था ऐसी कि घंटों लाइन में लगे रहना भी लगे प्रसाद जैसा

पंडाल में दर्शन के लिए लोगों की भीड़ सुबह से ही लगनी शुरू हो गई थी। भीड़ इतनी जबरदस्त कि कई किलोमीटर तक लाइनें दिखीं, लेकिन न कोई शिकायत, न कोई थकान बस श्रद्धा और भक्ति में डूबे चेहरे। एक बुजुर्ग भक्त ने कहा, हर साल आता हूं, जब तक बप्पा के दर्शन न हो जाएं, चैन नहीं मिलता।

 मुंबई में दिखा उत्सव का रंग, गूंजे ढोल-ताशे

गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई पूरी तरह रंग-बिरंगी रोशनी में डूब गई है। गलियों से लेकर बाजारों तक, हर जगह सजावट, ढोल-नगाड़े और भक्ति गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। बच्चों की टोलियां, महिलाएं थाल सजाए, और जगह-जगह प्रसाद वितरण शहर जैसे जीवंत हो उठा है।

 दर्शन के लिए खास इंतजाम

इस बार आयोजकों की ओर से ऑनलाइन दर्शन की सुविधा भी दी गई है ताकि जो भक्त दूर हैं, वो भी अपने बप्पा का दर्शन कर सकें। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।

 27 अगस्त से शुरू होंगे विधिवत पूजन

इस साल गणेश चतुर्थी का शुभारंभ 27 अगस्त को हो रहा है और 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा को विदाई दी जाएगी। लेकिन उससे पहले, देशभर से लाखों श्रद्धालु मुंबई में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे।

 एक ही गूंज गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया!

‘लालबागचा राजा’ न सिर्फ गणेशोत्सव का केंद्र है, बल्कि देशभर की आस्था का प्रतीक बन चुका है। यहां बप्पा के दरबार में सिर्फ मनोकामनाएं नहीं, विश्वास और उम्मीदें भी रखी जाती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई में आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी ट्रैफिक एडवायजरी, जानिए कहां और कब तक रहेगा ट्रैफिक का असर?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Narendra Modi और Emmanuel Macron आज मुंबई दौरे पर रहेंगे। दोनों नेताओं की यात्रा को लेकर शहर में हाई सिक्योरिटी अलर्ट...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵