back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मणिपुर में भाजपा सरकार को जद (यू), एनपीएफ ने दिया समर्थन

इम्फाल, 12 मार्च (आईएएनएस)। जनता दल (युनाइटेड) और नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने शनिवार को मणिपुर में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन करने की घोषणा की। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। हालिया विधानसभा चुनावों में जद (यू) ने 38 उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से छह जीते, जबकि एनपीएफ के 10 उम्मीदवारों में से पांच जीते। 2017 के विधानसभा चुनावों में इसे चार सीटें मिली थीं। जद (यू) के राष्ट्रीय कार्यालय सचिव मोहम्मद निसार ने एक बयान में कहा कि मणिपुर के लोगों के हित में पार्टी ने सरकार के गठन में भाजपा को समर्थन देने का फैसला किया है। बयान में कहा गया है कि जद (यू) पार्टी के प्रतिनिधियों से भाजपा को मिले जनादेश का सम्मान करने और मणिपुर के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने में सहयोग देने की अपील करती। कहा गया है कि पार्टी विधायकों ने सर्वसम्मति से खुमुकचम जॉयकिसन सिंह को पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रभारी अहमद खान और राष्ट्रीय महासचिव अहमद खान की मौजूदगी में जद (यू) विधायक दल का नेता चुना गया है। एनपीएफ के महासचिव अचुंबेमो किकोन ने कहा कि पार्टी 2017 से ही भगवा कैंप को सहयोग दे रही है, इसलिए वह इस बार भी भाजपा सरकार को समर्थन दे रही है। एनपीएफ सूत्रों ने कहा कि पार्टी को नए मंत्रिमंडल में कुछ कैबिनेट मंत्री के पद मिलने की संभावना है। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा की 32 सीटें जीतकर लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए मणिपुर में पूर्ण बहुमत हासिल किया। भाजपा 2017 में छोटे दलों के साथ गठबंधन कर पहली बार मणिपुर में सत्ता में आई। उसे राष्ट्रीय पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के चार, एनपीएफ के चार, तृणमूल कांग्रेस के एक और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन मिला था। भाजपा की सहयोगी रही एनपीपी ने सात सीटें जीती हैं। उसने इस बार विपक्षी पार्टी की भूमिका निभाने की घोषणा की है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने गवर्नर ला गानसन से मुलाकात की और अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल ने उनसे नई सरकार के गठन तक अपने पद पर बने रहने के लिए कहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि अगला मुख्यमंत्री किसे चुना जाएगा। चुनाव से पहले, भाजपा ने अनौपचारिक रूप से घोषणा की थी कि सिंह पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा होंगे और अगली सरकार का नेतृत्व करेंगे। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵