back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अक्षय तृतीया के दिन इन बातों का रखें ध्यान, न करें ये गलतियां

एक अक्षय तृतीया के दिन लोग देवी देवता की पूजा अर्चना करते हैं और कई उपाय भी करते हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिसे आपको बिलकुल नहीं करना चाहिए।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय तृतीया का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं अक्षय तृतीया के दिन आप ज भी कार्य करते हैं वो काफी शुभ होता है। इस दिन कोई भी धार्मिक पूजा पाठ या फिर शादी विवहा कर सकते हैं। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अक्षय तृतीया सबसे अच्छा दिन होता है। इस दिन सारे शुभ काम किए जा सकते हैं। सारी शुभ चीजें खरीदी जा सकती हैं। मगर, कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें इस दिन नहीं खरीदना चाहिए। साथ ही कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें करने से परहेज करना चाहिए। चलिए उसके बारे में आपको बताते हैं। 

अक्षय तृतीया का महत्त्व 

 

अक्षय तृतीया का दिन बहुत ही खासा होता है। अक्षय तृतीयापर खरीदारी को अत्युत शुभ माना जाता है। इस दिन लोग बहुमूल्य धातुओं जैसे सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं। अक्षय तृतीया वाले दिन आप माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु, गणेश जी और कुबेर देव की प्रतिमा की अच्छे से पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा साथ ही जीवन में सफलता आएगी।

भूलकर भी न करें ये गलतियां 

अक्षय तृतीया के दिन आपको कोई भी काले रंग की वस्तएं नहीं खरीदना चाहिए ये अशुभ मानी जाती है।इसके अलावा प्लास्टिक, स्टील या एलुमिनियम की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। माना जाता है कि ये वस्तुएं राहु से जुड़ी हुई हैं, जो घर में नकारात्मकता ला सकती हैं। और घर में आर्थिक तंगी जैसी परिस्थति बन सकती है।  

अक्षय तृतीया के दिन आपको भूलकर भी नुकीली और धारदार चीजों जैसे चाकू, छुरी, कैंची और कुल्हाड़ी की खरीदारी नहीं करनी चाहिए।ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से परिवार में मतभेद हो जाता है। 

अक्षय तृतीया के दिन आप घर में कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस और क्रोटन आदि बिलकुल न लगाएं। अगर आपको पौधा घर में लगाना है तो आप तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा आपके घर में सकारात्मकता बढ़ाता है। 

अक्षय तृतीया के दिन यदि बहुत जरूरी न हो, तो किसी को पैसे उधार देने से बचना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी घर में आने के बजाय घर से जाना शुरू कर सकती हैं।इसलिए आपको बताई गई इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए कोई भी कार्य करना चाहिए।  

Advertisementspot_img

Also Read:

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से घर में आती है तरक्की, प्रसन्न हो जाती है माता लक्ष्मी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है ऐसे में आज के दिन आप उनकी विधि अनुसार पूजा अर्चना...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...